Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लालू को सुशील मोदी की सलाह- अपने 'लाल' को CM बनाने का सपना कर लें पूरा, नीतीश फिर 'धोखा' देने की कर रहे तैयारी

बिहार में जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह और राजद विधायकों के विरोधाभासी बयानों से राज्य में नौकरशाही पेशोपेश में पड़ गई है। विकास कार्य ठप हो गए हैं। राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया। सत्ता परिवर्तन की आहट से जनता सशंकित है।

By Raman ShuklaEdited By: Yogesh SahuUpdated: Wed, 22 Feb 2023 09:11 PM (IST)
Hero Image
लालू को सुशील मोदी की सलाह- अपने 'लाल' को CM बनाने का सपना कर लें पूरा

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर एक बार राजद को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं।

पहले स्वयं तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से बयान दिलवा रहे हैं कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है। 2025 में निर्णय होगा।

वहीं, केसी त्यागी कह रहे हैं कि 2030 में भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। राजद के विधायक एक स्वर से होली बाद तेजस्वी की ताजपोशी की घोषणा कर रहे हैं।

ऐसी स्थिति में लालू प्रसाद को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। 2024 में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री और 2025 में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है।

लालू प्रसाद को 2025 में नेतृत्व करने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जदयू के 5-7 विधायकों को तोड़कर अपने बेटे को एक बार मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा कर लेना चाहिए।

बिहार में जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह और राजद विधायकों के विरोधाभासी बयानों से राज्य में नौकरशाही पेशोपेश में पड़ गई है। विकास कार्य ठप हो गए हैं।

राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया। सत्ता परिवर्तन की आहट से जनता सशंकित है। नीतीश कुमार को हस्तक्षेप कर सारी स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए।

बिहार की जनता को यह जानने का अधिकार है कि किसका बयान सच है। यदि कोई समझौता हुआ है तो जल्द से जल्द तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए अन्यथा घोषणा कर देना चाहिए कि 2025 में भी नीतीश महागठबंधन के मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे।

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा अब 28 से विरासत बचाओ यात्रा पर निकलेंगे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि से करेंगे आगाज


यह भी पढ़ें: Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 को बिहार में रहेंगे, भगवामय हुआ लौरिया, भाजपा ने झोंक दी ताकत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें