Move to Jagran APP

'ललन सिंह के चलते विलय या विलीन होगी JDU', लोकसभा चुनाव से पहले BJP नेता की भविष्यवाणी

Sushil Modi Prediction For Lalan Singh And JDU भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने जदयू को लेकर शनिवार को भविष्यवाणी की है। उन्होंने मौजूदा सियासी घटनाक्रम को देखते हुए जदयू में टूट की बात कही है। वहीं इसके लिए उन्होंने ललन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप भी लगाया है।

By Raman ShuklaEdited By: Yogesh SahuPublished: Sat, 30 Sep 2023 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 Sep 2023 08:19 PM (IST)
'ललन सिंह के चलते विलय या विलीन होगी JDU', लोकसभा चुनाव से पहले BJP नेता की भविष्यवाणी

JDU Lalan Singh : राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि जदयू (JDU) टूटने की ओर बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले ललन सिंह की पार्टी का राजद (RJD) में विलय होगा या इसका अस्तित्व विलीन हो जाएगा।

सुशील मोदी ने कहा कि जदयू के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच टकराव सार्वजनिक हो रहा है। पार्टी के एक विधायक नीतीश कुमार के प्रिय मंत्री अशोक चौधरी पर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो जदयू में अन्तरकलह चरम पर है।

उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजद के तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, तभी से पार्टी में घुटन बढ़ी और टूटन शुरू हुई। मोदी ने कहा कि यदि जदयू समाप्त हुआ, तो उसकी बड़ी वजह ललन सिंह (Lalan Singh) होंगे।

यह भी पढ़ें : जीभ काटने की बात.. से तेजस्वी यादव खफा, 'ठाकुर विवाद' में आनंद मोहन के बेटे पर एक्शन की लिख रहे पटकथा!

केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाने से ललन खफा : मोदी

उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) के खिलाफ उनका सारा गुस्सा सिर्फ इसलिए है कि वे 2019 में केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाए। अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे।

पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में वे शामिल नहीं हुए। मोदी ने कहा कि ललन सिंह (Lalan Singh) पहले भी नीतीश कुमार को 'तानाशाह' बताकर कांग्रेस के साथ जा चुके हैं। उनका कोई भरोसा नहीं, लेकिन उन्होंने पार्टी के विधायकों-सांसदों का भविष्य अंधकारमय बना दिया।

क्या है जदयू में अंदरूनी कलह

भाजपा नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) जदयू (JDU) की जिस अंदरूनी कलह की बात कर रहे हैं, वह बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) और जदयू विधायक सुदर्शन कुमार (Sudarshan Kumar) से जुड़ी हुई है। ये दोनों ही बरबीघा विधानसभा क्षेत्र (Barbigha Assembly constituency) को लेकर आमने-सामने हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ललन सिंह ने अशोक चौधरी को बरबीघा (Barbigha) जाने से मना किया था। परंतु, चौधरी इसे लेकर उनसे भिड़ गए थे। इसके बाद चौधरी बीते शुक्रवार को एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र के शेखपुरा पहुंचे थे।

इसके बाद शनिवार को स्थानीय विधायक सुदर्शन कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें : JDU में 'बरबीघा' पर मचा घमासान, विधायक और मंत्री आमने-सामने; सतह पर आई अंदरूनी कलह


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.