Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sushil Modi: '...फर्जी चेले उसी की गोद में बैठ गए', लालू-नीतीश के लिए ये क्या बोल गए सुशील मोदी

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद ने कहा है कि 31 साल बाद कर्पूरी ठाकुर को भारत-रत्न मिलने पर राजद और जदयू के जो लोग दबी जुबान से स्वागत कर रहे हैं वे आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं जिससे कर्पूरी नीति नीयत और आचरण के हर स्तर पर जूझते रहे।

By Raman Shukla Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 24 Jan 2024 08:50 PM (IST)
Hero Image
'...फर्जी चेले उसी की गोद में बैठ गए', लालू-नीतीश के लिए ये क्या बोल गए सुशील मोदी

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जीवन भर पिछड़ा-विरोधी कांग्रेस के विरुद्ध संघर्ष करते रहे। कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर ही वे दो बार मुख्यमंत्री बने।

उन्होंने कहा कि 31 साल बाद (मरणोपरांत) उन्हें भारत-रत्न मिलने पर राजद और जदयू के जो लोग दबी जुबान से स्वागत कर रहे हैं, वे आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं, जिससे कर्पूरी नीति, नीयत और आचरण के हर स्तर पर जूझते रहे।

सुशील मोदी बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के सामने अवसरवादी कर्पूरी -प्रेम पूरी तरह उजागर कर दिया। इसके लिए देश के 70 करोड़ पिछड़ों की ओर से प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि अभिनंदन और आभार।

प्रधानमंत्री के प्रति आभार : तारकिशोर

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने केंद्र सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार लंबी अवधि तक रही एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव भी केंद्र में मंत्री के रुप में रहे लेकिन जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न नही दिला सकें।

उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ा का बेटा जब देश का प्रधानमंत्री बना तो उसने समाजिक न्याय के मसीहा, गुदरी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर गौरवान्वित किया। राजनीति में वे ईमानदारी के पर्याय रहें। भारत रत्न के रुप में उनका सम्मान समाज के हाशिए पर खड़ा पिछड़ा दलित का सम्मान हैं।

अभिनंदनीय निर्णय : डा. ठाकुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डा. सीपी ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्मशताब्दी पर भारत रत्न देने की केंद्र सरकार के घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

डा. ठाकुर ने कहा महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है। सामाजिक न्याय को समृद्ध करता यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के उन्नयन हेतु उनके योगदानों के प्रति देशवासियों की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है। उनकी जन्मशताब्दी पर सादर नमन।

ये भी पढ़ें- 'Lalu Yadav ने कभी घुटने नहीं टेके...', पटना में गरजे Tejashwi Yadav; भाषण में दिखा 'पुष्पा' स्टाइल

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश ने मंच से फिर कर दिया 'खेल', PM मोदी की तारीफ... और ताकते रह गए ललन सिंह

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर