Move to Jagran APP

Bihar: मनोज झा के 'ठाकुर' वाले बयान पर सुशील मोदी का तीखा हमला, कहा- 'ए टू जेड' की पार्टी हो ही नहीं सकती RJD

Bihar Politics राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि राजद सांसद मनोज झा ने जिस तरह से नाम लेकर ठाकुर (राजपूत) जाति का अपमान किया है। उसके लिए राजद नेता तेजस्वी यादव को क्षमा मांगनी चाहिए। मनोज झा ने राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध करते हुए जो कविता पढ़ी वह ठाकुर जाति के लोगों के प्रति दुराग्रह और अपमान से भरी थी।

By Raman ShuklaEdited By: Mohit TripathiUpdated: Thu, 28 Sep 2023 12:46 AM (IST)
Hero Image
Bihar News: ठाकुर जाति के अपमान के लिए तेजस्वी यादव क्षमा मांगें: सुशील मोदी। (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, पटना: राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि राजद सांसद मनोज झा ने जिस तरह से नाम लेकर ठाकुर (राजपूत) जाति का अपमान किया है। उसके लिए राजद नेता तेजस्वी यादव को क्षमा मांगनी चाहिए। मनोज झा ने राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध करते हुए जो कविता पढ़ी, वह ठाकुर जाति के लोगों के प्रति दुराग्रह और अपमान से भरी थी।

उन्होंने कहा कि राजद ने ठाकुर जाति के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को "एक लोटा पानी" कह कर अपमानित किया था। इससे आहत होकर उन्होंने एम्स में भर्ती रहते हुए मृत्यु शैया से ही अपना इस्तीफा लालू यादव को भेज दिया था।

देश को मनरेगा जैसी गरीब-कल्याण योजना देने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह ऊंची जाति के गरीबों को भी आरक्षण देने के पक्ष में थे, इसलिए राजद ने अंतिम दिनों उनका अपमान किया। इस पाप के कारण 2019 के संसदीय चुनाव में राजद लोकसभा की एक भी सीट नहीं जीत सका।

राजद हिंदू धर्म का अपमान करने वाली ऐसी भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी है , जिसमें 'एम-वाई' के अलावा किसी का सम्मान नहीं। यह कभी 'ए टू जेड' की पार्टी नहीं हो सकती।

नीतीश-तेजस्वी की सरकार में कोई नहीं सुरक्षित : नित्यानंद राय

राज्य ब्यूरो, पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना के खुसरूपुर में महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना पर चिंता जताई है। साथ ही परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपनी कटिबद्धता प्रकट की है। नित्यानंद ने दोहराया कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।

बिहार के कानून-व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है और यहां कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। अपराधियों का बोलबाला है। गुंडाराज है और बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। इसका साक्षात प्रमाण महादलित समाज के महिला को निर्वस्त्र करके सरेआम पीटना है। अब पुलिस-प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिहार में यह कोई पहली घटना नहीं हुई है। आए दिन इस तरह की घटना बिहार में हो रही है। नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महादलित समाज के प्रति आंख एवं मुंह पर पट्टी बांध कर चुप्पी साधे हुए हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि राजद-जदयू दोमुंही राजनीति और झूठ को बिहार के साथ-साथ देश की जनता भी पहचान चुकी है।

यह भी पढ़ें:Bihar Politics: ठाकुर के कुएं में उतरी बिहार की सियासत, मनोज झा की 'कविता' पर राजपूतों ने छेड़ा संग्राम

'ठाकुर की...' RJD सांसद के बयान पर छिड़ा संग्राम, चेतन की चेतावनी पर राजद की 'दमदार' टिप्पणी और BJP भी कूदी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।