Move to Jagran APP

Tejashwi Yadav ने ED के समन से मोड़ा मुंह, Nitish Kumar से बंद कमरे में की 30 मिनट गुफ्तगू

Tejashwi Yadav ED Summon नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होना था। मगर तेजस्वी यादव ईडी दफ्तर नहीं गए। उन्होंने दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली। दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग समेत अन्य मसलों पर बातचीत हुई है।

By Sunil Raj Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 22 Dec 2023 08:43 PM (IST)
Hero Image
तेजस्वी यादव और नीतीश ने बंद कमरे में की 30 मिनट गुफ्तगू (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav Met Nitish Kumar आईएनडीआईए की दिल्ली में हुई बैठक के बाद बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार की दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।

चर्चा है कि दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत की। इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर उनसे बातचीत की थी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना था, लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

'यह मीडिया के दिमाग की उपज'

दोपहर के समय वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तेजस्वी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच दरार के सभी दावों का खंडन किया। उन्होंने कहा यह मीडिया के दिमाग की उपज है।

'हम मजबूत हैं और सब एक साथ हैं'

डेयरी मवेशी एक्पो 2023 में पहुंचे तेजस्वी ने यहां से निकलते हुए मीडिया से कहा कि आईएनडीआईए की बैठक बहुत सार्थक रही। कुछ मीडिया हाउस इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि इतना बड़ा गठबंधन है और हर कोई एक साथ है। नकारात्मक प्रचार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम मजबूत हैं और सब एक साथ हैं।

उन्होंने कहा भाजपा को पराजित करना हम लक्ष्य है। उन्होंने कहा हमारा सारा ध्यान अभी वन टू वन सीट शेयरिंग पर है। इसके बाद हम देश के स्तर पर पांच-सात बड़ी रैलियां भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- Sushil Modi को नहीं है नीतीश कुमार पर भरोसा! JDU को दे दी नया 'सरदार' चुनने की सलाह, BJP नेता को सता रहा ये डर

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav और Nitish Kumar के बीच सब ठीक? तेजस्वी यादव ने बता दी I.N.D.I.A के अंदर की बात

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।