Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tejashwi Yadav: 'पता नहीं नीतीश कुमार को क्या हो जाता है', अचानक CM पर क्यो भड़के तेजस्वी? पिता लालू का लिया नाम

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से बिहार की बाढ़ के लिए सहायता नहीं मांगते हैं। तेजस्वी ने लालू प्रसाद के रेल मंत्री काल को याद किया जब उन्होंने 2008 में बाढ़ के लिए 1000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दिलाई थी।

By Sunil Raj Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 12:04 PM (IST)
Hero Image
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: बिहार में बाढ़ की विभीषिका के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद के रेल मंत्री काल को याद करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए हैं।

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता नहीं क्या झिझक है कि प्रधानमंत्री से बिहार की बाढ़ के लिए न तो सहायता मांगते हैं न ही उनसे मिलते हैं। वहीं प्रधानमंत्री से पूछा है कि उन्हें याद है कि नहीं बिहार भारत में ही पड़ता है।

2008 में सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह ने हवाई दौरा किया था

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष ने अपने एक्स पर एक लंबी पोस्ट डाल कर कहा कि 2008 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तो उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार की बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया था।

उस वक्त लालू ने बाढ़ के लिए 1000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दिलाई थी

उस वक्त बिहार की बाढ़ के लिए लालू प्रसाद ने तत्काल एक हजार करोड़ की केंद्रीय सहायता दिलाई थी। बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित कराया। उस वक्त लालू प्रसाद ने अपनी महीने भर की सैलरी और एक प्रतियोगिता में जीते एक करोड़ रुपये भी बाढ़ पीडि़तों को दे दिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उस वक्त यूपीए में बिहार से 29 सांसद थे। आज एनडीए के 30 संासद हैं बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में एनडीए के सात मंत्री बेबस, लाचार और असहाय दिख रहे हैं। बिहार की मदद से चल रही सरकार से न तो विशेष सहायता मांग सकते हैं न ही बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान को दिया झटका, इस दिग्गज नेता को अपने पाले में किया शामिल

Bihar Fake IPS: मुश्किल में फंसा फर्जी IPS बनने वाला मिथिलेश मांझी, पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें