Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'महा दानवराज! महा राक्षसराज!', घरों की आग देख तप गए Tejashwi Yadav, नीतीश और NDA पर फूटा गुस्सा

Tejashwi Yadav Angry बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवादा जिले में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को जलाने की घटना पर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए इसे महा जंगलराज से आगे महा दानवराज और महा राक्षसराज की संज्ञा भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार में सहयोगी एनडीए को भी चेताया है।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 19 Sep 2024 12:39 AM (IST)
Hero Image
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नवादा की घटना को लेकर जमकर निकाली भड़ास।

डिजिटल डेस्क, पटना। Tejashwi Yadav: बिहार के नवादा जिले में कृष्णा नगर की बस्ती में दो दर्जन से ज्यादा घरों को आग लगा देने की घटना की आंच अब पटना तक पहुंच गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसे लेकर प्रदेश की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार और राजग (एनडीए) पर जमकर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने इसे महा जंगलराज, महा दानवराज, महा राक्षसराज, बताया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर कहा है कि बिहार में आग ही आग है। उन्होंने जदयू और उसके सहयोगी दल पर सवाल भी उठाया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नवादा जिले में बुधवार रात एक बड़ी खबर सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, यहां कृष्णा नगर में करीब दो दर्जन से अधिक घरों को जला दिया गया था। ये घर अनुसूचित जाति के लोगों के थे। आरोप है कि इलाके के दबंगों ने इन घरों को जलाया है।

पीड़ितों का कहना था कि करीब 50 से 60 घर जलाए गए हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने दावा किया कि करीब 100 घर जलाए गए हैं। इधर, प्रशासन की ओर से कहा गया है कि करीब 2 दर्जन घरों में आग लगी थी।

हालांकि, इस घटना के बाद कृष्णा नगर इलाके में माहौल को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

तेजस्वी यादव ने निकाली भड़ास

बता दें कि इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार रात ही अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगाई आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA (एनडीए) के सहयोगी दल बेखबर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।

बता दें कि इसी साल जदयू और राजद की राहें अलग होने के बाद बीते कुछ समय से तेजस्वी यादव बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 100 अपराधों की सूची भी जारी की थी।

यह भी पढ़ें

तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, नीतीश कुमार को लेकर दिया विवादित बयान; JDU को आएगा गुस्सा!

'विराट कोहली मेरे कप्तानी में खेले...' तेजस्वी यादव ने क्यों कहा ऐसा? सुनाया पुराना किस्सा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर