Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बना दिया नया रिकॉर्ड, मुकेश सहनी का मिला साथ; क्या रिजल्ट के दिन होगा फायदा?
Bihar Politics तेजस्वी यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस रिकॉर्ड को बनाने में उन्हें मुकेश सहनी का भी साथ मिला है। उन्होंने महज 54 दिन में 251 चुनावी रैली कर रिकॉर्ड बना दिया। तेजस्वी यादव इस बार तबीयत खराब होने के बावजूद लगातार रैली करते रहे। तेजस्वी लगातार गांव और पंचायत में पहुंचकर लोगों से वोट की अपील करते रहे।
राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। Bihar Political News Today: लोकसभा चुनाव प्रचार का दौर गुरुवार को थम गया। बिहार की 40 सीटों पर हो रहे चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के लिए तमाम दल और इसके नेताओं ने तपती गर्मी में जमकर पसीना बहाया। सत्तापक्ष के बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए दिन भर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में खाक छानते रहे तो विपक्ष भी इस मामले में पीछे नहीं रहा। लेकिन इस बार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया।
तेजस्वी ने सेट किया नया रिकॉर्ड
तेजस्वी यादव ने 54 दिनों में 251 चुनावी सभाएं कीं