Move to Jagran APP

Tejashwi Yadav: माता-पिता बनने की चर्चाओं के बीच तेजस्वी ने जारी किया वीडियो, पत्नी राजश्री के साथ दी बधाई

Tejashwi Yadav and Wife Rajshree नए साल में माता-पिता बनने की चर्चा के बीच तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो जारी किया है। उप मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई दी है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Tue, 03 Jan 2023 08:19 AM (IST)
Hero Image
Tejashwi Yadav: माता-पिता बनने की चर्चाओं के बीच तेजस्वी ने जारी किया वीडियो, पत्नी राजश्री के साथ दी बधाई

पटना, राज्य ब्यूरो। नए साल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव के माता-पिता बनने की चर्चा जोरों पर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में राजश्री यादव के गर्भवती होने का दावा किया जा रहा है। इन सभी अटकलों के बीच खुद तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो जारी किया है। ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्नी के प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने शुभकामना संदेश मे कहा कि बिहार के लोगों को हमदोनों की ओर से बधाई। आइए हम सभी एकजुट होकर नए साल में एक नए संकल्प, नयी आशा, उम्मीद एवं विश्वास के साथ बिहारी अस्मिता और विकसित बिहार के लिए आगे बढ़ें। 

मार्च में बच्चे को जन्म देने की अटकलें

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नूतन वर्ष 2023 की सबों को हार्दिक शुभकामनाएं। हम एक टीम की तरह काम करें यह नववर्ष में हम सब का संकल्प होना चाहिए। हालांकि, बिहार के सबसे चर्चित युवा दंपती ने माता-पिता बनने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। न ही लालू यादव के परिवार के किसी अन्य सदस्य ने इसकी पुष्टी की है। वहीं, मीडिया रिपोर्टस की मानें को राजश्री यादव मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। वह फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में है।

तेजस्वी के प्रेम विवाह से नाखुश थे पिता

उल्लेखनीय है कि साल 2021 में लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बेहद गुपचुप तरीके से परिवार के सदस्यों के मौजूदगी में राजश्री संग सात फेरे लिए थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। दोनों की शादी को लेकर बताया जा रहा था कि लालू यादव राजश्री के दूसरे धर्म से होने की वजह से शादी से खुश नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्होंने बेटे की खुशी के लिए हामी भर दी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें