Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तेजस्वी यादव ने अब इस दिग्गज BJP नेता का शेयर किया वीडियो, कहा- MP-MLA का फोन तक नहीं उठाते नीतीश के दुलारे अधिकारी

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हमले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेज हो गए हैं। राज्य के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाने के बाद अब तेजस्वी यादव नीतीश के खासमखास अधिकारियों को लेकर हमलावर हैं। जदयू सांसद का वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार पर हमला बोलने के बाद अब तेजस्वी यादव ने पूर्व भाजपा सांसद का एक वीडियो शेयर किया है।

By Rajat Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 05 Oct 2024 06:10 PM (IST)
Hero Image
तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बोला नीतीश कुमार पर हमला।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर अफसरशाही और मनमानी करने का आरोप लगाया है।

तेजस्वी ने शनिवार को बयान जारी कह कहा कि थके (टायर्ड) नेता और सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) अधिकारी सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे हैं। बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता। सत्ताधारी विधायक अपने क्षेत्र में मनचाहे अधिकारियों के तबादलों और कार्यों के लिए भेंट चढ़ाते हैं।

पूर्व सांसद हुकुमदेव का वीडियो शेयर किया

उन्होंने एक्स पर भाजपा के पूर्व सांसद हुकूमदेव नारायण यादव का वीडियो पोस्ट कर नीतीश सरकार को अफसरशाही को लेकर घेरा।

इस वीडियो में हुकूमदेव नारायण अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि खाता न बही जो सीओ-एसडीओ-कलेक्टर कहे वही सही।

सत्ताधारी नेताओं का ऐसा हाल तो आम जनता का क्या ही होगा

इस पोस्ट के साथ तेजस्वी ने लिखा, "वरिष्ठ भाजपा नेता, दो बार के केंद्रीय मंत्री, छह बार सांसद, तीन बार विधायक और जिनका पुत्र वर्तमान बीजेपी सांसद हैं, वो भाजपा-नीतीश सरकार में बिहार में व्याप्त अफसरशाही एवं जनप्रतिनिधियों की दशा पर बयान दे रहे हैं। अब आप कल्पना करिए कि थाना और ब्लाक में आम लोगों को कितनी परेशानी और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है? बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता।"

अब आप कल्पना करिए कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों… pic.twitter.com/4GTCtw7SJz— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 5, 2024

नीतीश के अधिकारी नेताओं के फोन तक नहीं उठाते

तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "सांसद-विधायकों को नीतीश कुमार के परम दुलारे अधिकारी प्रणाम करना तो दूर उनका फोन तक नहीं उठाते। कुर्सी की खातिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी खुद तो बेबस, बेचारे और असहाय बन गए हैं लेकिन बिहार पर अपनी बेचारगी क्यों थोप रहे है? थके (टायर्ड) नेता और सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) अधिकारी सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार', मिशन 2025 के लिए JDU नेताओं ने का संकल्प

Bihar News: घूसखोर उप निदेशक पर किसकी कृपा? गिरफ्तारी के 3 महीने बाद भी नहीं हुआ एक्शन; कर्मियों को वेतन के पड़े लाले

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें