Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जयंत चौधरी से लेकर चिराग पासवान तक... Tejashwi Yadav ने जारी की 22 नेताओं की लिस्ट; PM Modi पर बोला हमला

Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा कि राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते हैं। कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही आज उनकी सरकार और सियासत सांस ले पा रही है। उनकी कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है।

By Sunil Raj Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 12 Jun 2024 02:52 PM (IST)
Hero Image
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी

राज्य ब्यूरो, पटना। लालू प्रसाद के बड़े परिवार को लेकर चुनाव के दौरान सत्तापक्ष लालू परिवार पर काफी हमलावर रहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो लगातार अपनी चुनावी सभाओं में लालू परिवार पर आक्रमक रहे, लेकिन अब केंद्र में वापस मोदी सरकार के गठन में मंत्रियों के पद बंटवारे में परिवारवाद को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है।

पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर हमला बोला। वहीं, अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के परिवारवाद को लेकर कड़ी टिप्पणी की है।

'कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही...'

तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा कि राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता, पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते हैं। कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही आज उनकी सरकार और सियासत सांस ले पा रही है। उनकी कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है।

अपने पोस्ट के साथ तेजस्वी यादव ने मोदी का परिवारवाद को लेकर एक सूची जारी की है, जिसमें कई ऐसे मंत्रियों, नेताओं के नाम हैं, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है और सत्ता उन्हें विरासत से मिली है।

उनके कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है।#india pic.twitter.com/EDZrQ2T55j— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 11, 2024

तेजस्वी ने जारी की 22 नेताओं की लिस्ट

इस सूची में एचडी कुमार स्वामी पुत्र देवेगौड़ा, जयंत चौधरी पुत्र चौधरी चरण सिंह, रामनाथ ठाकुर पुत्र भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, राव इंद्रजीत सिंह पुत्र राव वीरेंद्र सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू पोते पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया पुत्र माधव राव सिंधिया, चिराग पासवान पुत्र रामविलास पासवान, पीयूष गोयल पुत्र वेदप्रकाश गोयल समेत कुल 22 मंत्री-नेताओं के नाम हैं।

तेजस्वी यादव ने लिखा कि मंत्रिमंडल में मोदी ने परिवारवाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने लिखा कि यह तो केवल मंत्रियों की सूची है सांसद तो न जाने कितने हैं जो परिवारवाद की पृष्ठभूमि से राजनीति में आए हैं।

ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'अगर मेरी पार्टी चुनाव नहीं जीती तो...', PK ने कर दिया बड़ा दावा; नीतीश-तेजस्वी को होगी टेंशन!

ये भी पढ़ें- Upendra Kushwaha: अचानक बदल गए उपेंद्र कुशवाहा के सुर, चंद शब्दों में Lalu Yadav से कह दी 'मन की बात'!

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें