Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में बंपर बहाली'- तेजस्वी यादव का ट्वीट, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती

बिहार के बेरोजगार युवाओं को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ट्वीट से खुशखबर मिली है। प्रदेश के पुलिस महकमे में सुधारों के तहत सीधी भर्तियां शुरू की जाएंगी। ऐसे में सरकार ने बेरोजगारों से किया गया रोजगार का वादा पूरा करने की दिशा में यह कदम बढ़ाया है।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Tue, 20 Dec 2022 10:08 PM (IST)
Hero Image
'युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में बंपर बहाली'- तेजस्वी यादव का ट्वीट, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती

पटना, ऑनलाइन डेस्क, जागरण। बिहार में रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं के अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस में 75 हजार पद पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। बैठक में कुल 13 प्रस्ताव स्वीकृत हुए। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इससे जुड़ा एक ट्वीट कर बेरोजगार युवाओं में फिर से उम्मीद जगा दी। हालांकि बीते हफ्ते ही विधानसभा सत्र के दौरान भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे टीईटी-सीटीईटी पास युवाओं पर बिहार पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थीं।

बहरहाल, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में बंपर बहाली। बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण एवं जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने हेतु 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी। यह भर्तियां चरणवार तरीके से की जाएंगी।

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 20, 2022

दिन और रात, हम आपके साथ : तेजस्वी

इससे पहले भी तेजस्वी ने एक ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने लिखा था दिन और रात हम आपके साथ। इस वाक्य के साथ उन्होंने युवाओं के साथ संवाद करते और सेल्फी लेते हुए अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

बिहार पुलिस ने भांजी थीं लाठियां

बिहार पुलिस ने पटना में बीते हफ्ते में मंगलवार के ही दिन प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर जमकर लाठियां भांजी थीं। ये युवा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा पास थे और प्रदेश सरकार से भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के लाठीचार्ज से जुड़े कई वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए थे।

बता दें कि नीतीश सरकार ने 20 लाख रोजगार देने का वादा किया था। ऐसे में बेरोजगार युवाओं को भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। इससे पहले बीते माह खबर आई थी कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने 10 हजार 459 पदाधिकारियों व कर्मियों का योगदान जल्द सुनिश्चित कराने के साथ ही नई नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई थी।

बिहार कैबिनेट के अहम फैसले

  • इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के तहत डायल 112 के लिए 27 हजार पद
  • बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित साढ़े 48 हजार पद
  • खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज न मिलने कम मिलने पर भत्ता देगी सरकार
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें