Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'अगर नीतीश फिर से महागठबंधन में शामिल हो जाएं तो...', प्रशांत किशोर के नए बयान से उठेगा सियासी बवंडर!

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के विकास संबंधी बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ का भी ज्ञान नहीं है और वे विकास पर चर्चा कर रहे हैं। पीके ने तेजस्वी के अपराध पर दिए गए बयान पर भी कटाक्ष किया और कहा कि छह महीने पहले तक जब तेजस्वी स्वयं उप मुख्यमंत्री थे तब उन्हें बिहार स्विट्जरलैंड जैसा दिख रहा था।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 08 Oct 2024 09:10 PM (IST)
Hero Image
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और बिहार CM नीतीश कुमार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बयान जारी कर तेजस्वी यादव की आड़े हाथ लिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि विकास को लेकर तेजस्वी की समझ उनके बयानों पर टिप्पणी विचारणीय है।

उन्होंने कहा, तेजस्वी जब जाति की बात करते हैं, तो उस पर टिप्पणी की जा सकती है। रंगदारी, बालू माफिया, शराब माफिया पर बात करें, तो टिप्पणी की जा सकती है। अपराध पर बात करें, तो भी चर्चा हो सकती है, लेकिन जब तेजस्वी विकास के मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो यह हास्यास्पद लगता है।

तेजस्वी को जीडीपी के बारे में कुछ नहीं पता: पीके

उन्होंने कहा कि जो 15 वर्ष तक शासन में रहे और जिन्हें यह भी नहीं पता कि जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ क्या होती है, वे आज विकास पर चर्चा कर रहे हैं। इस पर टिप्पणी करना व्यर्थ है।

तेजस्वी के अपराध पर दिए गए बयान पर पीके ने कहा कि छह महीने पहले तक जब तेजस्वी स्वयं उप मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें बिहार स्विट्जरलैंड जैसा दिख रहा था और अब उन्हें बिहार कत्लखाना नजर आ रहा है। यदि नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन में सम्मिलति हो जाएं, तो तेजस्वी को बिहार फिर से बेहतरीन दिखाई देने लगेगा।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त जनादेश : दीपंकर

भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि विशेष राज्य का दर्जा छीन लेने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में जम्मू-कश्मीर ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा हर प्रकार का तिकड़म किया गया। यहां तक कि गृह मंत्रालय की सलाह पर उपराज्यपाल द्वारा वोट के अधिकार के साथ पांच सदस्यों के मनोयन के प्रस्ताव के जरिए चोर दरवाजे से भाजपा को सत्ता में पहुंचाने का भी षड्यंत्र रचा गया, लेकिन इन सभी षड्यंत्रों को धत्ता बताते हुए वहां की जनता ने भाजपा के खिलाफ जबरदस्त जनादेश दिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें