Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस का 7वां मरीज मिला, NMCH के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा इलाज

बिहार में कोरोना वायरस का सातवां मरीज मिला है। बताया जाता है कि गुरुवार को एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट हो गया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Updated: Thu, 26 Mar 2020 11:17 PM (IST)
Hero Image
Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस का 7वां मरीज मिला, NMCH के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा इलाज

पटना, जेएनएन। बिहार में कोरोना वायरस का सातवां मरीज मिला है। बताया जाता है कि गुरुवार को एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं, गुरुवार तक कोरोना वायरस के संदेह वाले व्यक्तियों की संख्या बिहार में 1456 हो गई है। इसके पहले बुधवार तक संदिग्‍ध मरीजों की संख्‍या 1228 थी। जबकि, संक्रमित मामले छह थे। 

बिहार में कोरोना की आशंका में अब तक 1456 लोग निगरानी में लिये गये हैं। बुधवार तक इनकी संख्या 1228 थी। गुरुवार काे 228 नए लोग इसमें शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक राज्य में कोरोला के छह संक्रमित मामले मिले थे। इसमें मुंगेर के तीन और पटना के तीन थे। मुंगेर के तीन में से एक संक्रमित सैफ अली की मौत हो चुकी है। शेष पांच इलाजरत हैं। लेकिन गुरुवार को एक और नए पॉजिटिव मरीज के मिलने पटना के संक्रमित मरीजों की संख्‍या सात हो गई। 

जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव का नया केस गुरुवार को पटना में ही मिला है। 20 साल के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद पीडि़त युवक को एनएमसीएच के आइसाेलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है। डॉक्‍टरों ने उसके ऊपर निगरानी बढ़ा दी है। 

गुरुवार तक जिलावार सर्विलांस पर लिये गए लोग

पटना - 100, गोपालगंज - 215, गया - 66, भागलपुर -109, सिवान - 159, भोजपुर - 34, मुजफ्फरपुर - 173, समस्तीपुर - 88, सारण - 57, नालंदा - 88, पू. चंपारण - 70, प. चंपारण 74, किशनगंज - 19, मधुबनी - 63, रोहतास - 10, दरभंगा - 28, जहानाबाद - 19, कैमूर - 12, सीतामढ़ी - 7, अररिया - 2, सुपौल - 3, मधेपुरा - 9, वैशाली -6, बांका - 2, सहरसा - 5, शिवहर - 2, मुंगेर - 18, लखीसराय - 1, बेगूसराय - 7, नवादा - 9, कटिहार - 3, पूर्णिया - 1

469 सैम्पल जांच को भेजे गए 

सरकार ने कोरोना के संदेह में राज्य के मेडिकल कॉलेजों के जरिए संग्रहित 469 सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। जिसमें से 427 की रिपोर्ट मिली है।  415 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं और 3 रिपोर्ट रिजेक्ट हुई हैं। इनमे बुधवार तक संक्रमित 6 लोगों के अलावा एक अन्य व्यक्ति की रिपाेर्ट पॉजेटिव आई है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हो गई है।।स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों की निगरानी अवधि पूरी करने वाले 210 लोगों को घर जाने की अनुमति दे दी है।