Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: पटरी पर लौटीं ट्रेनें... निर्धारित समय पर पटना पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस, फ्लाइट पर अब भी कोहरे का असर; 10 उड़ानें रद्द

Bihar Train मौसम में सुधार के बाद ट्रेनों की गति अब बेहतर होने लगी है। राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से मात्र एक घंटा विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। यही स्थिति संपूर्ण क्रांति की रही। संपूर्ण क्रांति भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची। दरभंगा एयरपोर्ट से दो विमानों का आवागमन हुआ जबकि 10 उड़ानें रद्द रहीं।

By Niraj Kumar Edited By: Mukul KumarUpdated: Tue, 30 Jan 2024 08:27 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। मौसम में सुधार होने पर ट्रेनों की गति में भी काफी सुधार हुआ है। सोमवार को राजधानी की गति में काफी सुधार हुआ, राजधानी अपने निर्धारित समय से मात्र एक घंटा विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। यही स्थिति संपूर्ण क्रांति की रही। संपूर्ण क्रांति भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची।

काफी दिनों बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पटना जंक्शन पहुंची। हालांकि विक्रमशिला एवं मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा विलंब से पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से ट्रेनों के परिचालन में और सुधार होने की उम्मीद की जा रही है।

यहां से आने-जाने वाली फ्लाइट रद्द 

हालांकि, कुछ जगहों पर घने कोहरे का प्रभाव भी बना रहा। दरभंगा एयरपोर्ट से दो विमानों का आवागमन हुआ, जबकि 10 उड़ानें रद्द रहीं। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय 12.55 से एक घंटे छह मिनट विलंब से 2.01 बजे पहुंची।

वहीं, दिल्ली से दरभंगा की दो और कोलकाता, हैदराबाद व मुंबई से आने वाली एक-एक फ्लाइट रद्द रही। कोहरा कम होने पर ट्रेनों की गति में भी सुधार हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से मात्र एक घंटा विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। यही स्थिति संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की रही।

वह भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची। काफी दिनों बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पटना जंक्शन पहुंची। हालांकि, विक्रमशिला एवं मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंचीं।

यह भी पढ़ें-

Air Pollution Bihar: प्रदेश की हवा फिर हुई खतरनाक, 419 तक पहुंचा भागलपुर का AQI, पटना और बाकी शहरों का ये है हाल

Land For Job Scam: ईडी ने 10 घंटे में लालू से पूछे 60 सवाल, आज तेजस्‍वी की बारी; मीसा के मनाने पर शांत हुए कार्यकर्ता