Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, आरा-सासाराम सहित 10 जिलों में डीएम बदले; 43 IAS अफसर इधर से उधर

बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों काे शनिवार को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय को पटना सिटी अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है। तकनीकी सेवा आयोग में उप सचिव के रूप में पदस्थापित राकेश कुमार को नगर आयुक्त दरभंगा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव संतोष कुमार को नगर आयुक्त कटिहार बनाया गया है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 08 Sep 2024 08:22 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने शनिवार की रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 43 अधिकारियों का तबादला कर दिया। बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर, लखीसराय समेत एक दर्जन जिलों के डीएम बदल दिए गए।

वैभव श्रीवास्तव को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है। मोतिहारी के डीडीसी समीर सौरभ पटना के उप विकास आयुक्त बनाए गए हैं।

इन जिलों के डीएम बदले

1. भोजपुर के डीएम राजकुमार को कांफेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया ।

2. शिवहर के डीएम पंकज कुमार को निदेशक प्राथमिक शिक्षा का जिम्मा।

3. जमुई के जिलाधिकारी राकेश कुमार को निदेशक चकबंदी बनाया गया।

4. निदेशक मध्याह्न भोजन, मिथिलेश मिश्र बने लखीसराय के डीएम बने।

5. सासाराम के डीएम नवीन कुमार को राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया।

6. अररिया की डीएम इनायत खान को निबंधक सहयोग समितियां बनाया गया।

7. समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बनाया गया।

8. बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया।

9. शेखपुरा की डीएम जे प्रियदर्शिनी को निदेश भू अभिलेख एवं परिमाप बनाया गया।

10. किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला को बेगूसराय का डीएम बनाया गया।

11. निदेशक मत्स्य पशु एवं मत्स्य संसाधन तरनजोत सिंह को डीएम मधेपुरा बनाया गया।

इन्हें डीएम की जिम्मेवारी

1. बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा, उदिता सिंह को रोहतास का डीएम बनाया गया।

2.पटना के डीडीसी तनय सुल्तानिया को भोजपुर का डीएम बनाया गया।

3. राज्य परिवहन आयुक्त विशाल राज को किशनगंज का डीएम बनाया गया है।

4. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आरिफ हसन को शेखपुरा का डीएम बनाया गया।

5. उद्योग विभाग में निदेशक हस्तकरघा, विवेक रंजन मैत्रेय को शिवहर का डीएम बनाया गया।

6.दरभंगा के नगर आयुक्त कुमार गौैरव को डीएम अरवल बनाया गया।

7. परियाेजना निदेशक बिहार एड्स नियंत्रण सोसायटी, अनिल कुमार को अररिया का डीएम बनाया गया।

8. नगर आयुक्त, गया, अभिलाषा शर्मा को जमुई का डीएम बनाया गया।

इन्हें नयी जिम्मेदारी मिली

1. निदेशक, खान नैयर इकबाल को विशेष सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया।

2, नगर विकास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव को श्रम संसाघन विभाग में अपर सचिव बनाया गया। वह निदेशक मध्याह्न भोजन के भी प्रभार में रहेंगे।

4. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डा. जितेंद्र गुप्ता को संयुक्त सचिव बिहार राज्य योजना पर्षद बनाया गया।

5. पंचायती राज विभाग के उप निदेशक डा. विद्यानंद सिंह को निदेशक अर्थ एवं साख्यिकी बनाया गया।

6. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संजय कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया।

7. नगर आयुक्त, कटिहार नगर निगम, कुमार मंगलम को नगर आयुक्त पूर्णिया बनाया गया।

8.शिवहर के उप विकास आयुक्त अतुल कुमार शर्मा को प्रशासक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बनाया गया।

9. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय कुमार झा को प्रबं निदेशक बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम बनाया गया।

10. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे आशुतोष द्विवेदी को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।

11. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे वैभव श्रीवास्तव को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क बनाया गया।

12 पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे विनोद दूहन को निदेशक खान एवं भूतत्व बनाया गया।

13 पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अभिषेक रंजन को निदेशक मत्स्य. एवं पशु संसाधन बनाया गया।

14 शेखर आनंद को निदेशक तकनीकी विकास बनाया गया।

15. निखिल धनराज निप्मणीकर को निदेशक हस्तकरघा बनाया गया।

16. नितिन कुमार सिंह को निदेशक कृषि बनाया गया।

17. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहीं साहिला को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।

18. प्रतिमा रानी को परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण सोसायटी बनया गया

19. मोतिहारी के डीडीसी समीर सौरभ को उप विकास आयुक्त पटना बनाया गया।

20. कुमार अनुराग को नगर आयुक्त गया बनाया गया।

21. गुंजन सिंह को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया।

22, नगर विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित किया गया।

23. अरवल की डीएम वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।

24. मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीणा को निदेशक नि:सक्तता बने।

यह भी पढ़ें-

Bihar Transfer Posting : अब शिक्षा विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 38 कर्मियों को किया गया इधर से उधर

बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, अंचल अमीन-राजस्व कर्मचारी का हुआ ट्रांसफर; पढ़ें डिटेल