Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार की दो बहनें छत्तीसगढ़ में कर रहीं ठगी, सस्ते में मकान बनाने के नाम पर ऐंठ लिए रुपये

Bihar News ठगी करने के मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो सगी बहनों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों बहनें मूलत बिहार की रहने वाली हैं और बीते पांच वर्ष से रायपुर में रह रही हैं। बहनें सस्ती कीमत पर मकान बनाने का झांसा देकर ठगी कर रही थीं।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 20 Aug 2023 10:51 AM (IST)
Hero Image
बिहार की दो बहनें छत्तीसगढ़ में कर रहीं ठगी, सस्ते में मकान बनाने के नाम पर ऐंठ लिए रुपये

रायपुर, जागरण संवाददाता। सस्ती कीमत पर मकान बनाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो सगी बहनों पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों बहनें मूलत: बिहार की रहने वाली हैं और बीते पांच वर्ष से रायपुर में रह रही हैं।

ठगी का केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, न्यू शांत नगर निवासी मोहम्मद फारुख खान तथा अन्य लोगों की शिकायत के आधार पर प्रीति तथा प्रिया चौधरी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।

फारुख के मुताबिक, उसकी पत्नी का फेसबुक के माध्यम से इनसे संपर्क हुआ। दोनों बहनों ने उसे सस्ती कीमत पर मकान बनाने का झांसा देते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसके घर भी पहुंच गईं।

50 से 60 लोगों को बनाया ठगी का शिकार

वहां उन लोगों ने इमोशनल तरीके से ब्लैकमेल करते हुए मकान बनाने का ठेका हासिल किया और साढ़े पांच लाख रुपये में मकान बनाने का झांसा दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला है कि दोनों बहनों ने 50 से 60 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें