Move to Jagran APP

Upendra Kushwaha: काराकाट में हार के बाद सामने आए उपेंद्र कुशवाहा, पवन सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात

काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की बुरी हार हुई। जानकार मान रहे हैं कि इस हार के पीछे पवन सिंह का भी अहम रोल है। पवन की एंट्री ने काराकाट का गेम त्रिकोणीय बना दिया। वहीं अब करारी शिकस्त के बाद उपेंद्र कुशवाहा सामने आए हैं। उन्होंने अपनी हार को लेकर बड़ा बयान दिया। कुशवाहा ने पवन सिंह को लेकर भी प्रतिक्रिया दी जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Published: Thu, 06 Jun 2024 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2024 06:24 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा और भोजपुरी स्टार पवन सिंह (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना। Upendra Kushwaha On Pawan Singh काराकाट लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी और NDA के पार्टनर उपेंद्र कुशवाहा की बुरी हार हुई। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस सीट पर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के आने से कुशवाहा का खेल खराब हुआ। ना तो कुशवाहा जीते और ना ही पवन, बाजी महागठबंधन के राजा राम सिंह मार गए।

उपेंद्र कुशवाहा ने अब अपनी हार पर पहली प्रतिक्रिया दी है। कुशवाहा ने जो बयान दिया है उससे बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है। आनेवाले दिनों में NDA में भी खटपट दिख सकती है।

दरअसल, गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात की। मीडिया ने पवन सिंह को लेकर उनसे सवाल पूछा, जिसपर वो झल्ला गए।

'सबको मालूम है, सारी चीजें...'

कुशवाहा ने कहा, हमको इस पर क्या कहना है...? सबको सब मालूम है, सारी चीजें सब लोग जानते हैं। अब कुछ कहने की जरूरत नहीं है। चूक हुई या नहीं यह सभी को पता है।

पवन सिंह फैक्टर रहे?

जब मीडिया ने पूछा कि क्या आपकी हार में पवन सिंह फैक्टर थे? इस पर कुशवाहा ने कहा कि वो फैक्टर बना या फैक्टर बनाया गया, यह सभी जानते हैं। सब लोग ये बात जानते हैं, तो कुछ रखने की जरूरत नहीं है।

पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप ये बातें ऊपर ऊठाएंगे। इस पर कुशवाहा ने कहा कि कहीं कोई बात कहने-करने की जरूरत नहीं है। सारी चीजों की जानकारी आजकल सोशल मीडिया पर है... हाई टेक्नोलॉजी है, इसमें कुछ बताने की जरूरत पड़ती है?

ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार और नायडू कभी भी मोदी को...', मनोज झा का सबसे चौंकाने वाला दावा; I.N.D.I.A का मैसेज क्लियर!

ये भी पढ़ें- 'I.N.D.I.A की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार...', Modi 3.0 की तैयारी के बीच Pappu Yadav ने खोल दिए पत्ते


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.