Upendra Kushwaha: 'मेरी हार में पवन सिंह...', कुशवाहा का छलका दर्द; इशारों ही इशारों में दे गए बड़ा संकेत
काराकाट में हार के बाद आज कुशवाहा का दर्द छलका। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि काराकाट में उनकी हार कैसे हुई यह बात आज किसी से छिपी नहीं है। आज इंटरनेट मीडिया का युग है। टेक्नोलॉजी काफी आगे पहुंच चुकी है। किसी भी विषय के बारे में किसी को बताने की जरूरत कहां पड़ती है। सबको सब पता होता है।
राज्य ब्यूरो, पटना। काराकाट में त्रिकोणीय लड़ाई में फंसे एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा चुनाव नहीं जीत पाए। काराकाट लोकसभा के मुकाबले में पवन सिंह तो हारे ही उनके साथ उपेंद्र कुशवाहा की भी हार हो गई। उन्हें काराकाट की जनता ने तीसरे पायादान पर रखा।
चुनाव हारने के बाद पहली बार उन्होंने अपनी हार के कारण बताए। उन्होंने इशारों में भीतरघात की बात कही और कहा कि पवन सिंह फैक्टर बने या बनाए गए सबको मालूम है।
'सबको सब पता होता है...'
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि काराकाट में उनकी हार कैसे हुई यह बात आज किसी से छिपी नहीं है। आज इंटरनेट मीडिया का युग है। टेक्नोलॉजी काफी आगे पहुंच चुकी है। किसी भी विषय के बारे में किसी को बताने की जरूरत कहां पड़ती है। सबको सब पता होता है।
'जैसा की मैंने पहले ही कहा...'
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इस बात को ऊपर किसे बताने की जरूरत है। जैसा की मैंने पहले ही कहा कि इंटरनेट मीडिया का युग है और सबको सब पता होता है ऐसी स्थिति में किसे बताने की जरूरत है।
पवन सिंह ने किया त्रिकोणीय किया मुकाबला
बता दें कि काराकाट में पहले लड़ाई आमने-सामने की थी, लेकिन भाजपा के आसनसोल के प्रस्ताव को ठुकरा कर पवन सिंह काराकाट में निर्दलीय मैदान में उतर गए। जिसके बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।
इस चुनाव में पवन सिंह की एंट्री के बाद यहां चुनावी नतीजों में उपेंद्र कुशवाहा तीसरे पायदान पर पहुंच गए थे।
काराकाट में किसे मिले कितने वोट?
- सीपीआई-एमएल के राजा राम सिंह - 3,80,581
- निर्दलीय पवन सिंह - 2,74,723
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा - 2,53,876
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2024: बागियों ने किया NDA प्रत्याशियों का बेड़ा गर्क, समझें आरा-बक्सर समेत 7 सीटों का गुणा-भाग
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 12 सांसदों पर कितने मंत्री..? ये है नीतीश कुमार की डिमांड, 'किंग मेकर' के लिए अगले 24 घंटे अहम