Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 15 विधायक छोड़ेंगे महागठबंधन? भाजपा के दिग्गज नेता ने दिया जवाब, कहा- जो शुरुआत किए हैं उसे...

Bihar News कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक के पाला बदलने के बाद अब बिहार के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वे बड़ा खिलाड़ी बन रहे थे खेला-खेला कर रहे थे अब क्या हुआ। अब झमेला झेलिए।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 29 Feb 2024 11:43 AM (IST)
Hero Image
महागठबंधन में टूट को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता ने दिया जवाब (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार में महागठबंधन के तीन विधायकों के पाला बदलने के बाद सियासत गरमा गई है। जहां,आरजेडी और कांग्रेस भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा भी अब हमलावर हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोला है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बहुत कह रहे थे खेला करेंगे, अब क्या हुआ? हमने कहा था न कि ज्यादा खेला-खेला मत कीजिए नहीं तो झमेला में पड़ जाइएगा। उन्होंने कहा कि बड़ा खिलाड़ी बन रहे थे, अब लीजिए झमेला। शुरुआत किए राजद के लोग, गायब कर रहे थे, खरीद-फरोख्त का ऑफर दे रहे थे। अब बयानबाजी कर रहे हैं।

मेरा न वो विचार रहता है न वो भाव रहता है। हम इसमें विश्वास भी नहीं करते हैं लेकिन किसी भी विधायिका का अपमान करेगा तो विधायकों के सम्मान के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नाते वही भाव है जो सदन में रहता था।

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि मुझे राजद का ही एक विधायक ने कहा था कि मेरा अपमान कर रहा है, छह बार के विधायक हम रह चुके हैं। हमको सम्मान नहीं मिल रहा वहां। मैं कह देता हूं कि वह विधायक स्वाभिमान के चलते ऐसा बोले। उनके बारे में सब जानते हैं। पैसे की लेनदेन की बात है ही नहीं। पैसे से किसी विधायक की निष्ठा खरीदी नहीं जा सकती है।

क्या महागठबंधन में होगी बड़ी टूट? विजय सिन्हा ने दिया जवाब

विजय सिन्हा (Vijay Sinha) से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या अभी और खेला होगा? तो इसपर उन्होंने कहा कि जो शुरुआत किए हैं वही तो सही जवाब देंगे। विजय सिन्हा ने कहा कि हमने तो केवल न्यौता दिया जो लोग विजय करवा रहे हैं वे लोग समझें। हमारी तो कोई भूमिका उसमें है नहीं।

15 विधायकों की टूट पर विजय सिन्हा ने दिया जवाब

वहीं जब मीडिया ने जेडीयू नेता श्रवण कुमार का हवाला देते हुए पूछा कि क्या महागठबंधन के 15 विधायक टूटने वाले  हैं तो विजय सिन्हा ने कहा कि पूरा सदन ही हमारे संपर्क में है। हमलोग तो वंशवादी राजनीति नहीं कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि अब बहुत हो गया जमींदारी और वंशवादी राजनीति का खेला। अब इससे हर बिहारी मुक्ति के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, ठंड को लेकर नया अपडेट आया सामने; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

KK Pathak: केके पाठक ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पूरे बिहार में हो रही तारीफ, ऐसा करने वाले पहले अधिकारी बने

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर