Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: विजय सिन्हा ने कह दी लालू के दिल पर चोट लगने वाली बात, सियासत हुई तेज; क्या RJD करेगी बर्दाश्त?

Bihar News बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू यादव और तेजस्वी यादव के पुल टूटने के बयान पर जोरदार हमला बोला है। विजय सिन्हा ने लालू परिवार को पुरानी बात याद दिला दी। विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार में लालू परिवार इस कदर धंसा हुआ है कि उसके मुखिया सजायाफ्ता होकर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। विजय सिन्हा ने और भी कई तीखे हमले किए।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 04:36 PM (IST)
Hero Image
विजय सिन्हा और लालू यादव (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और उनके बयानवीर शहजादे तेजस्वी यादव आजकल राज्य में गिरे कुछ पुलों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

हालांकि, स्वयं उनको 15 वर्ष शासन में रहने का मौका मिला और उनके शहजादे भी चार वर्ष उप मुख्यमंत्री रहे। तब उनकी दृष्टि इन बातों पर नहीं गई। सत्ता में रहते पिता-पुत्र की इस जोड़ी का एकमात्र उद्देश्य अलग-अलग उपायों से मुद्रा-मोचन रहा। यह जोड़ी अब आनलाइन मीडिया पर जन-हितैषी होने का स्वांग रच रही।

भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा लालू परिवार अपने कार्यकाल को याद करे

शनिवार को बयान जारी कर विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में लालू परिवार इस कदर धंसा हुआ है कि उसके मुखिया सजायाफ्ता होकर जिंदगी गुजारने को विवश हैं। किसी को याद नहीं है कि अपने शासन में इन्होंने कभी किसी भ्रष्टाचारी पर जुबान खोली हो या कार्रवाई की हो।

आज ये लोग व्यंग्य और बयान के खेल में लगे हैं: विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि आज ये लोग व्यंग्य और बयान के खेल में लगे हैं। हाल के दिनों में पुलों के गिरने की घटनाएं निश्चित रूप से चिंतनीय हैं। इससे जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इसलिए सरकार भी संवेदनशीलता के साथ समुचित पहल कर रही है। दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई हो रही है।

हालांकि, कुछ लोग सरकार के अच्छे कामों का झूठा श्रेय तो सीना ठोककर लेते हैं, लेकिन जहां कमियां उजागर होती हैं, उन विभागों से सीधे जुड़े होने के बावजूद पल्ला झाड़कर सोशल मीडिया एक्टिविज्म का स्वांग रचने लगते हैं।

ये भी पढ़ें

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के दो नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होने वाला है विवाह

Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें