Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी की जान को खतरा? मगर नहीं मिली Y+ सुरक्षा, VIP बोली- हमारी समझ से परे

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को एक महीने बाद भी वाई प्लस सुरक्षा नहीं मिली है। गृह विभाग ने खतरे को देखते हुए उन्हें यह सुरक्षा देने की सिफारिश की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीआईपी ने इस लापरवाही पर विरोध जताया है। वीआईपी ने कहा सरकार क्यों भेदभाव कर रही है हमारी समझ से परे है।

By Sunil Raj Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 20 Sep 2024 09:18 PM (IST)
Hero Image
वीआईपी ने कहा कि मुकेश सहनी की जान तो खतरा है। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी पर खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने उन्हें वाइ प्लस सुरक्षा देने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की थी, परंतु महीने भर बाद भी सहनी को यह सुविधा नहीं दी गई है। इसे लापरवाही मानते हुए विकासशील इंसान पार्टी ने विरोध जताया है।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि गृह विभाग की अनुशंसा के बाद भी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को सुरक्षा देने में सरकार भेदभाव कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता की जान पर खतरा है। जिसे देखते हुए गृह विभाग ने उन्हें सुरक्षा देने की अनुशंसा तक की है। उन्होंने कहा इस भेदभाव की क्या वजह है यह पार्टी और सहनी की समझ से परे है।

नवादा की घटना के बाद मुकेश सहनी बोले- बिहार में महा जंगलराज

नवादा में महादलित टोला में दबंगों द्वारा फायरिंग के बाद 80 से ज्यादा घरों में आग लगाने की घटना को विकासशील इंसान पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महा जंगलराज का नाम दिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का यह घटना एक और प्रमाण है।

'इसके लिए जिम्मेदार कौन?'

सहनी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार को बताना होगा कि इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं? दलितों, पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है, लेकिन सरकार ने चुप्पी साधे हुए हैं। नवादा की घटना पर भी लीपापोती का खेल भी शुरू हो गया है।

सहनी के कहा कि सत्ता के मोह में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जमा है। वे भी सरकार की पिछलग्गू बन गई हैं। लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बड़बोले नेता भी इस मामले को लेकर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए।

ये भी पढ़ें- Bima Bharti: अचानक बीमा भारती के आवास पर पहुंच गई 6 थानों की पुलिस, दरवाजे और खिड़कियों तक को नहीं छोड़ा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें