Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Bihar: पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

बिहार में एक दो बाद मानसून पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इस बीच उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मधेपुरा भागलपुर मुजफ्फरपुर दरभंगा पूर्णिया सुपौल सहरसा में हल्की वर्षा हुई जबकि बाकी इलाका शुष्क बना रहा। आज भी इन इलाकों के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

By prabhat ranjanEdited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 12 Oct 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के उत्तर व दक्षिण पूर्व भागों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी व उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

मधेपुरा के मुरलीगंज में 34.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई तो पटना सहित 16 जिलों के तापमान में गिरावट आई है। 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों से विदा हुआ है, जबकि गंगेय पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव बना हुआ है।

बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव आने से कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

इन जिलों में दर्ज हुई वर्षा

मधेपुरा के अलालनगर में 25.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के गायघाट में 15.8 मिमी, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 15.6 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 9.2 मिमी, सुपौल के बौसा में 5.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में तापमान

पटना: 35.2

गया: 34.4

भागलपुर: 34.6

मुजफ्फरपुर: 31.6

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

पिछले 24 घंटों के दौरान मधेपुरा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा में हल्की वर्षा हुई जबकि शेष भाग शुष्क बना रहा। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस से लोग परेशान रहे। पटना में आज अधिकतम 35.0 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी!!! पटना समेत इन जिलों में दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, फिर...

यह भी पढ़ें- तीन दिनों तक बारिश की संभावना; इन इलाकों में बरसेगा पानी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर