Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: आंधी-ओले से हवा में बढ़ी नमी, आज दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व बिहार में बूंदाबांदी के आसार

बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश के उत्तर-पूर्व व दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय पटना समेत अधिसंख्य भागों में धुंध व हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहेगा।

By Vyas ChandraEdited By: Mukul KumarUpdated: Wed, 18 Oct 2023 07:53 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। तेज हवा के साथ सोमवार की रात वर्षा और ओलावृष्टि से हवा में नमी का स्तर बढ़ेगा। गंगा के तटीय और मैदानी क्षेत्र में बुधवार की सुबह आंशिक रूप से धुंध छाने की संभावना है। रात के तापमान में गिरावट आएगी।

गत रात पटना के मनेर में तेज हवा के कारण गंगा में बालू लदी दो नावें डूब गईं। संयोग रहा कि दोनों नावों पर सवार 23 मजदूर तैर कर किनारे पर आ गए। एक व्यक्ति लापता है। ओलावृष्टि से धान, मक्का और मटर छेमी व अन्य सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार दोपहर बाद कई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली

मौसम विभाग के अनुसार, लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। रात लगभग डेढ़ बजे मौसम का मिजाज बदला। आंधी के साथ वर्षा होने लगी। कुछ देर में बड़े-बड़े ओले गिरने लगे।

आज राज्य के उत्तर-पूर्व व दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

सुबह के समय पटना समेत अधिसंख्य भागों में धुंध व हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा व ओलावृष्टि से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना में 5.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। गया में 4.2 मिमी, वाल्मीकिनगर में 14.06, मोतिहारी में 6.1, सीतामढ़ी के पुपरी में 11 और वैशाली में 5.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कृषि विज्ञानी डा. शंभू प्रसाद के अनुसार, ओला के साथ तेज हवा से धान की फसल खेतों में गिर गए। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। धान में परागन का मौसम है। ओला और वर्षा से पराग को नुकसान से उपज गिरेगी। इसी तरह सब्जियों को भी ओले से नुकसान होगा।

सासाराम में मौसम सामान्य

बक्सर में सोमवार की रात तेज ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। कहीं भी वर्षा या ओलावृष्टि नहीं हुई।

आरा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गोपालगंज व शेखपुरा में सोमवार रात तेज हवा के साथ वर्षा से तापमान में गिरावट आई। सुबह में धूप खिल गई। बेगूसराय, नालंदा, भभुआ व सासाराम में मौसम सामान्य रहा।

यह भी पढ़ें- क्या दुर्गा पूजा पर बिगड़ेगा मौसम? सुबह के कोहरे के साथ बदलाव शुरू, दो दिनों में मानसून की विदाई

यह भी पढ़ें- पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर