Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: सप्ताह भर में आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, पटना में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; गया में जारी हुआ अलर्ट

आज पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी के कारण लोग ठंड से प्रभावित रहेंगे। तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। वहीं मौसम विभाग की तरफ भी बताया गया है कि आज की रात मौसम की सबसे सर्द रात हो सकती है।

By Kanchan KishoreEdited By: Mukul KumarUpdated: Tue, 19 Dec 2023 07:39 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण टीम, पटना/आरा/गया। दिसंबर का पहला पखवारा गुजरने के बाद भी कड़ाके की ठंड का प्रभाव नहीं दिख रहा है। मिचांग के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में दो-तीन दिनों तक वर्षा भी हुई, पर अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं दिखा।

वहीं, तूफान का प्रभाव खत्म होते ही पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। एक दिसंबर से लेकर पांच दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था, जो सप्ताह भर बाद 11 दिसंबर को 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दिन के तापमान में भारी गिरावट

आरा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है, जिसके चलते आज की रात मौसम की सबसे सर्द रात हो सकती है। इसके बाद तापमान पुन: पहले की तरह ही हो जाएगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव और दिन के तापमान में भारी गिरावट जरूरी है।

इन दिनों सुबह में कोहरे के बाद दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण विशेष ठंड का प्रभाव नहीं दिख रहा है। दिन में धूप निकलने व कोहरे का प्रभाव बने होने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

हफ्ते भर तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। पर, दिन में मौसम शुष्क रहेगा। 

इसके अलावा, पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी के कारण लोग ठंड से प्रभावित रहेंगे।

पछुआ हवा ने बढ़ाई सर्दी

इसके अलावा गया जिले में इन दिनों पछुआ हवा ने सर्दी और कनकनी बढ़ा दी है। इसे लेकर मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा।

वहीं सोमवार की सुबह में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गई है। शाम ढलते हीं सर्द हवा चल रही है जबकि दिन में कड़ाके की धूप से आम लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

ठंड से बचने के लिए जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भी सभी अनुमंडल पदाधिकारी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलाव जलाने का निर्देश दिया है, ताकि आम लोगों को ठंड से बचाया जा सके। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में रात और सुबह ठंडी वाली गुजर रही है।

लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं, शाम ढलते ही लोगों को ठंड सताने लग जा रही है। हालांकि दिन में धूप से फिलहाल राहत है, पछुआ हवा का भी प्रभाव जारी है। 24 दिसंबर के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है, जिस कारण ठंड में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- फुलवारी शरीफ में खड़ी कार में लगी आग, जिंदा जल गए मासूम भाई-बहन; पीछे की सीट पर खेल रहे थे दोनों

यह भी पढ़ें- हाजीपुर में कानून को ठेंगा: शिक्षा विभाग के एडीपीसी का बदमाशों ने किया अपहरण, जैसे-तैसे जान बचाकर भागे अधिकारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें