Move to Jagran APP

Nityanand Rai: कौन हैं Modi 3.0 में मंत्रीपद की शपथ लेने वाले नित्यानंद राय? अमित शाह के माने जाते हैं बेहद करीबी

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ग्रहण किया है। उनके साथ कुल 74 सांसदों ने भी मंत्रीपद की शपथ ग्रहण किया है। बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने भी राज्यमंत्री की शपथ ग्रहण की है। बता दें कि नित्यानंद राय को 2019 में भी राज्य मंत्री बनाया गया था। उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Published: Sun, 09 Jun 2024 09:45 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2024 09:45 PM (IST)
नित्यानंद राय ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

डिजिटल डेस्क, पटना। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर लिया है। उनके साथ कुल 74 सांसदों ने भी मंत्रीपद की शपथ ग्रहण की है। बिहार की बात करें तो यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह और रालोजपा (रामविलास) सांसद चिराग पासवान, जदयू सांसद ललन सिंह,  रामनाथ ठाकुर और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सांसद जीतनराम मांझी ने मंत्रीपद की शपथ ग्रहण किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने राज्य मंत्री के तौर पर मंत्रिपद की शपथ ग्रहण किया है। 58 वर्षीय नित्यानंद राय ऊजियारपुर से सांसद हैं। वे वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। नित्यानंद ने बिहार विश्ववद्यालय के आरएन कॉलेज हाजीपुर से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।

छात्रनेता के तौर पर की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत

नित्यानंद राय के राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनेता के तौर पर हुई थी। इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। नित्यानंद राय पहली बार वर्ष 2000 में विधायक बनकर बिहार विधानसभा पहुंचे थे। वे लगातार 2010 तक हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

अमित शाह के करीबी माने जाते हैं नित्यानंद राय

नित्यानंद राय 2014 में पहली बार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे थे। नित्यानंद राय को संगठन के कार्य में बेहद कुशल माना जाता है। इसी कुशलता के कारण वे अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं।

बिहार भाजपा से जुड़ी अहम निर्णयों में नित्यानंद राय की भूमिका अहम मानी जाती है। इसी भूमिका को देखते हुए उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 2016 में बिहार प्रदेश का भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

पहली बार 2014 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

 नित्यानंद राय ने 2019 में भी उजियारपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और अपनी दूसरी जीत दर्ज की। 2019 में लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे नित्यानंद राय को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया था। इस बार भी नित्यानंद राय को कोई अहम पद मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Oath Ceremony LIVE: चिराग पासवान, ललन सिंह समेत बिहार के इन सांसदों ने ली मंत्रीपद की शपथ, देखें लिस्ट

Chirag Paswan : कौन हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान? इंजीनियर बनने के बाद कंगना रनौत संग इस फिल्म में किया था काम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.