Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender 2023: पवन-खेसारी की दोस्ती.. समर को हथकड़ी.. अक्षरा की ट्रोलिंग, भोजपुरी इंडस्ट्री में इस साल इन घटनाओं ने छोड़ी छाप

भोजपुरी इंडस्ट्री में यह साल कुछ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के लिए बेहद खास रहा है तो कुछ के लिए बहुत ही खराब भी रहा है। इस साल जहां पवन सिंह के कई गाने हिट हुए हैं तो दूसरी ओर उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी है। तो आइए जानें भोजपुरी इंडस्ट्री में इस साल क्या क्या खास रहा।

By Mukul KumarEdited By: Mukul KumarUpdated: Tue, 26 Dec 2023 03:04 PM (IST)
Hero Image
भोजपुरी इंडस्ट्री में इस साल इन घटनाओं ने छोड़ी छाप

मुकुल कुमार, डिजिटल डेस्क। अपने गानों को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर चर्चा में बना रहता है। साल 2023 एक तरफ कुछ अभिनेताओं के लिए बेहद खास रहा है तो दूसरी ओर कुछ अभिनेताओं के लिए खराब भी रहा है। इस साल फैंस नए भोजपुरी इंडस्ट्री के दो पॉपुलर चेहरे को भी खो दिए हैं।

अगर केवल पवन सिंह की बात करें तो यह साल कुछ मायने में उनके लिए बहुत अच्छा तो कुछ मामलों में बेहद खराब भी रहा। इस साल उन्हें अपनी पत्नी से तलाक को लेकर कई बार आरा कोर्ट में हाजिर होना पड़ा। तो आइए जानें भोजपुरी इंडस्ट्री में इस साल क्या रहा खास...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत

इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री ने एक टॉप एक्ट्रेस को खो दिया है। दरअसल, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मार्च में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव सारनाथ के एक होटल में पंखे के सहारे लटकते हुए गत 26 मार्च को मिला था। इस घटना से आकांक्षा के फैंस को खूब धक्का लगा था।

भोजपुरी अभिनेता समर सिंह हुए गिरफ्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक व एक्टर समर को मुख्य आरोपी बनाया गया था। समर सिंह को छह अप्रैल को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया। समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया था। हालांकि, नवंबर में कोर्ट ने समर सिंह को इस मामले में जमानत दे दी थी।

भोजपुरी अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का निधन

भोजपुरी फिल्मों में जबरदस्त कलाकार ब्रिजेश त्रिपाठी का भी इस महीने 18 दिसंबर को निधन हो गया। उनकी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उनकी उम्र 72 साल थी।

कुछ खबरों की मानें तो वह डेंगू से पीड़ित थे और मेरठ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सांसद निरहुआ भी काफी चर्चा में रहे

आजमगढ़ से भाजपा के सांसद और फेमस भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव भी इस साल काफी चर्चा में रहे हैं। कभी गाने तो कभी अपने बयानों को लेकर उन्होंने साल भर सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उनका भोजपुरी गाना '400 सीट जीतकर मोदी ही आएंगे' रिलीज हुआ है।

यह आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाया गया है। इसके अलावा, निरहुआ इस साल कई बार सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को को घेरकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

पवन सिंह ने भी इस साल बटोरी सुर्खियां

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कभी वह अपने गाने तो कभी स्टेज पर दूसरों को खरी खोटी सुनाकर चर्चा में बने रहे। हाल ही में उन्होंने अक्षरा सिंह और उनके पिता को लेकर स्टेज से बयान दिया था। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा स्पष्ट था।

इसके अलावा, पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्हें तलाक को लेकर कई बार कोर्ट में हाजिर होना पड़ा, तमाम कोशिशों के बावजूद सुलह नहीं हो पाया। कहा जा जाता है कि उनकी पत्नी ने पांच करोड़ रुपये की डिमांड की है।

इसके अलावा, पवन सिंह के कई गाने इस साल लगातार हिट हुए। वहीं पवन सिंह और खेसारी लाल की दोस्ती भी फिर से इसी साल हुई। इसके अलावा, कई और छोटे-बड़े मुद्दे रहे, जिनकी वजह से पवन सिंह इस साल सुर्खियों में बने रहे।

माइक फेंककर सुर्खियों में रहीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस साल कई चीजों को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं। एक तरफ पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खुलकर उनके बारे में कहा था कि वह पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं। दूसरी ओर, स्टेज पर लाइव शो में माइक फेंककर भी अक्षरा सिंह विवादों में घिर गईं थीं।

इसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, इस साल अक्षरा सिंह कुछ अच्छे चीजों को लेकर भी चर्चा में रहीं। उनके कई सॉन्ग्स इस साल रिलीज हुए, जिसे लोगों नए काफी प्यार दिया।

पवन-खेसारी की दोस्ती

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इसी साल खत्म हो गया।

काफी समय बाद जुलाई में दोनों दिग्गज कलाकार एक मंच पर दिखे और भोजपुरी एक्टर-सिंगर रवि किशन ने दोनों कलाकारों के बीच दूरी मिटाने की पहल की, जो सफल भी हो गई। एक अवॉर्ड शो में दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर दोस्ती की मिसाल कायम की।

खेसारी ने कार तो पवन सिंह ने खरीदी जमीन

इसी साल खेसारी लाल यादव ने लैंड रोवर की डिफेंडर कार खरीदी है। जिसकी कीमत बाजार में कम से कम डेढ़ करोड़ रुपये है। उनके फैन्स ने जमकर कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कुछ फोटोज में खेसारी गाड़ी शोरूम से निकलते हुए तो कुछ तस्वीर में वह डिफेंडर की पूजा कराते हुए नजर आए।

वहीं, पवन सिंह ने आरा में इसी साल 96 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करा ली। सरकारी आंकड़ों में जमीन की कीमत लगभग 3.50 करोड़ रुपये बताई गई है। रजिस्ट्री के दौरान पवन सिंह के साथ कुछ यूट्यूबर्स भी मौजूद रहे। जिन्होंने जमकर रजिस्ट्री के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

यह भी पढ़ें-

छपरा वासियों के लिए बड़ी खबर: शहर में 40 करोड़ से बनने जा रहा माॅडल अस्पताल, सुविधाएं सुन फटी रह जाएंगी आंखें

तेजस्वी यादव ने क्रिसमस पर की खूब मस्‍ती, परिवार संग जमकर किया सेलि‍ब्रेट; वीडियो शेयर कर दिखाई झलकी