Move to Jagran APP

ढाई सौ सालों में पूर्णिया ने देखा बैलगाड़ी से सफारी तक का सफर

एक ओर जहां 14 फरवरी को हर ओर वेलेंटाइन डे की धूम होगी और उस दिन पूर्णिया 251 साल का हो जाएगा।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 13 Feb 2021 11:34 PM (IST)
Hero Image
ढाई सौ सालों में पूर्णिया ने देखा बैलगाड़ी से सफारी तक का सफर

पूर्णिया। एक ओर जहां 14 फरवरी को हर ओर वेलेंटाइन डे की धूम होगी और उस दिन पूर्णिया 251 साल का हो जाएगा। कभी पूर्ण अरण्य और कालापानी के नाम से जाना जाने वाला पूर्णिया आज सिक्सलेन पर सवार विकास पथ पर सरपट दौड़ लगा रहा है। बैलगाड़ी से हिचकोले खाने वाली सड़कों पर अब फरार्ट भरती लग्जरी वाहन सफारी दौड़ रही है। जल्द ही यहां आने वाले दिनों में हवाई सफर की सेवा भी शुरू होगी और यहां के लोग इस सेवा का लाभ भी पा सकेंगे।

बड़ी रेलवे लाइन ने विकास को और रफ्तार दिया है। अरण्य की जगह कंक्रीट की बड़ी-बड़ी मकानें खड़ी हैं तो कालापानी का दाग भी मशीनों ने धो डाला है। यहां का पानी आज बोतलों में बंद होकर दूसरे राज्य के लोगों की प्यास बुझा रहा है। कभी सजा के तौर पर पूर्णिया तबादला आज बाबुओं से लेकर उच्चाधिकारियों की पहली पसंद है। जंगलों से शुरू हुआ पूर्णिया का सफर अपने 251 वां स्थापना दिवस पर स्मार्ट सिटी की दहलीज पर दस्तक दे रहा है।

काफी प्राचीन है पूर्णिया का इतिहास

प्राचीन ग्रंथों व पुस्तकों में वर्णित तथ्यों के आधार पर इतिहासकारों ने इसकी स्थापना का वर्ष 1770 निर्धारित किया है लेकिन जानकारों के अनुसार इसका अस्तित्व इससे भी पुराना है। सामरिक, आध्यात्मिक, भौगोलिक और प्राकृतिक ²ष्टिकोण से इस क्षेत्र का शुरू से ही महत्व रहा है। पूर्व में पूर्णिया का क्षेत्र काफी विस्तृत रहा है। एक शोध के अनुसार जिला एक समय 370 किमी के परिक्षेत्र में फैला था तथा दर्जिलिग न्यायिक परिक्षेत्र में आता था। बाद में शासन की सहुलियत के लिए अंग्रेजों से लेकर आजाद भारत के शासकों ने इसका खंडित किया। बावजूद आज भी इसका महत्व कम नहीं हुआ है। बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सटा होने के कारण इसका सामरिक महत्व बरकरार है। सामरिक महत्व को देखते हुए ही यहां सैन्य हवाई अड्डा स्थापित किया गया। अब लोगों के लिए भी हवाई सेवा यहां शीघ्र शुरू होने वाली है। वहीं हिमालय व बंगाल की खाड़ी के नजदीक होने के कारण इसकी आबोहवा भी इसे विशिष्ट स्थान दिलाती है। अनुकूल मौसम के कारण ही यह इलाका मिनी दार्जिलिग के नाम से भी मशहूर है। पूर्ण अरण्य आज शिक्षा और मेडिकल का हब भी बन चुका है। कई बड़े-बड़े शिक्षा संस्थान आज यहां सीमांचल के साथ साथ दूसरे राज्यों के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रही है। उच्च शिक्षा के लिए कई इंजीनियरिग कॉलेज यहां हैं तो मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी प्रगति पर है। विश्विद्यालय के अलावा बिहार शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना का कार्य भी तेजी से चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य सेवा में भी पूर्णिया काफी आगे है। नेपाल से लेकर बंगाल तक के लोग यहां मेडिकल सुविधा लेने आते हैं। बड़े -बड़े नर्सिंग होम में यहां 600 से अधिक चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे हैं।

उद्योग-धंधों का भी विस्तार हो रहा है। गैस बॉटलिग प्लांट, वाटर प्लांट, मक्का आधारित उद्योग, जूट उद्योग सहित कई लघु उद्योग यहां हजारों लोगों को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। बियाडा क्षेत्र में भी औद्योगिक विस्तार जारी है। आने वाले समय में जिला विकास के हवाई सफर को तैयार है। 14 फरवरी को जिले का 251 वां स्थापना दिवस मनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस दिन हम अपने अतीत पर गौरवान्वित तो होंगे ही वर्तमान भी उज्जवल भविष्य की आशाएं बंधाएगा।

---------------------

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।