Move to Jagran APP

Bima Bharti के हारने की सबसे बड़ी वजह आ गई सामने, RJD- Congress जिलाध्यक्षों के बूथ पर ही हो गया था खेला

बिहार की सबसे हॉट लोकसभा सीट पूर्णिया में पप्पू यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। तेजस्वी यादव की रैलियों और राजद विधायकों के जोर लगाने के बावजूद बीमा भारती को बुरी हार झेलनी पड़ी है। बीमा भारती की इस बुरी हार का एक बड़ा कारण सामने आया है। बीमा भारती को ऐसे बूथ पर भी गिनती के वोट मिले जहां से खुद राजद व कांग्रेस के अध्यक्ष आते हैं।

By Prakash Vatsa Edited By: Mohit Tripathi Published: Sat, 08 Jun 2024 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2024 05:05 PM (IST)
स्टेट डेस्क : राजद अध्यक्ष के बूथ पर छह तो कांग्रेस अध्यक्ष के बूथ पर बीमा को मिले चार वोट

मनोज कुमार, पूर्णिया। पूर्णिया संसदीय क्षेत्र के चुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती की झोली वोटों के हिसाब से खाली ही रह गई। खुद के बूथों पर भी राजद व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मतदाताओं के मिजाज को बदलने में नाकाम रहे। राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश दास के अपने बूथ संख्या 64 पर महज छह वोट राजद के खाते में गए।

इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह के बूथ 253 पर महज चार वोट ही पड़े। राजद युवा जिलाध्यक्ष भी अपने बूथ पर पार्टी प्रत्याशी को वोट नहीं दिला सके। उनके बूथ संख्या 206 एवं 207 पर महज 11 एवं 21 वोट पड़े।

दरअसल, यहां वोटर पूरी तरह दो धाराओं में बंट चुके थे। राजद का आधार वोट बैंक भी अंतिम समय में पूरी तरह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर शिफ्ट कर गया। रुपौली विधानसभा में बूथ संख्या 172 पर राजद प्रत्याशी को एक मत भी नहीं मिला। दोपहर ढलने के बाद यह रफ्तार और तेज हो गई।

राजद के महानगर अध्यक्ष सबी अहमद के बूथ संख्या 12 पर एक एवं बूथ संख्या 13 पर 17 मत बीमा को प्राप्त हुए थे। चुनावी सभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी तरह कई बूथों पर राजद प्रत्याशी को महज एक या दो मत मिले।

सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 239 में एक, बूथ संख्या 245 व 249 में राजद को महज दो-दो वोट मिले। राजद प्रत्याशी बीमा भारती को मिले मतों का आलम यह है कि कोढ़ा के मतदान केंद्र संख्या 224 एवं 273 पर राजद प्रत्याशी बीमा भारती को कोई वोट नहीं मिला।

यही हाल बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 309 का भी रहा। वहां राजद प्रत्याशी का खाता तक नहीं खुला। राजद प्रत्याशी बीमा भारती को एक सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर महज एक से दो वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Bihar Sarkari Naukri: पंचायती राज विभाग ने खोला नौकरियों का पिटारा, इन 15,610 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति; पढ़ें डिटेल

Modi 3.0 में दिखेगी किंगमेकर Nitish Kumar की धमक, अटल सरकार की तरह मिलेंगे मलाईदार मंत्रालय?


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.