Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पूर्णिया के पूर्व मुखिया की ट्रेन में मौत, सहरसा से आ रहे थे, यात्रियों ने बताया निधन के पूर्व क्‍या हुआ

पूर्णिया जिले एक पंचायत समिति सदस्‍य शंकर राम का निधन हो गया। वे ट्रेन से सहरसा से पूर्णिया आ रहे थे। ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई है। यात्रियों ने बताया कि वह ट्रेन में गिर गए इसके बाद उनकी मौत हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shuklaUpdated: Mon, 07 Nov 2022 10:54 AM (IST)
Hero Image
पूर्णिया के पूर्व मुखिया की मौत हो गई है।

संवाद सूत्र, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। पूर्णिया के गौरा पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया शंकर राम के आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्य सहित गौरा पंचायत के ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। 55 वर्षीय गौरा पंचायत अंदेली निवासी पंचायत समिति सदस्य शंकर राम रविवार कि सुबह ट्रेन से सहरसा के गड़बड़बाड़ी किसी निजी काम से गये हुए थे। रविवार को ही पुनः ट्रेन से वापस पूर्णिया लोट रहा था। इसी दौरान ट्रेन में ही उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। यात्रीयों की मदद से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर उनके शव को उतारा गया। जहां से उनके परिजनो को घटना सूचना दी गयी। जिसके बाद परिजन पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर घर आया।

उनकी पुत्री ने बताया कि रविवार को सुबह मेरी सहेली के घर सुपौल जिला के गड़बड़ बारी कुछ कागज के काम से गए हुए थे वहां से लौटने के क्रम में आखिर क्या हुआ यह हम लोग को भी समझ में नहीं आ रहा है उन्होंने बताया की हम लोगों को सूचना मिली थी पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में मेरे पिताजी बेहोश पड़े हुए हैं। जब हमलोग वहां पहुचे तो उनको मौत हो चुकी थी। अब हमलोग किनके सहारे रहेंगे। बताते चलें कि दिवंगत शंकर राम वर्ष 2006 में गौरा पंचायत के मुखिया पद पर निर्वाचित हुए थे। उसके बाद वे 2021 में पंचायत समिति सदस्य पद पर निर्वाचित हुए थे। वे अपने घर पर वर्षों से कोचिंग चलाकर बच्चो को शिक्षित भी करने का काम कर रहे थे। और उसी से अपना जीविकोपार्जन चलते थे। वे अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये है। वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

(अन्देली में मृतक शंकर राम के परिजनों से मिलते जनप्रतिनिधि)

इस घटना से जिप उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, मुखिया संघ के अध्यक्ष अंगद मंडल, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन कुमार मंडल, गुड्डू महतो, मो हसन, मो जुबेर, मुखिया डोमन राम, दिलीप चौहान, मो हबीब, प्रदीप दास, उपसरपंच मदन लाल मंडल, सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि व ग्रामीणो ने शोक व्यक्त किया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें