Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: वोट अधिकार यात्रा में बदले-बदले नजर आए पप्पू यादव, तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'

    पूर्णिया में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में राजनीतिक घमासान दिखा। तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के बीच दूरी साफ़ नज़र आई जिसका असर यात्रा पर पड़ा। पप्पू यादव का राहुल गांधी के वाहन पर सवार होना और तेजस्वी को जननायक बताना चर्चा का विषय रहा। यात्रा के दौरान तेजस्वी की नजर कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव पर भी रही।

    By Krishna Parihar Edited By: Krishna Parihar Updated: Sun, 24 Aug 2025 07:21 PM (IST)
    Hero Image
    वोट अधिकार यात्रा में बदले-बदले नजर आए पप्पू यादव

    प्रकाश वत्स, पूर्णिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रविवार को हुई वोटर अधिकार यात्रा एक अलग राजनीतिक घमासान से प्रभावित रही। राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनाम पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बीच की दूरी का असर कार्यक्रम के रफ्तार व स्वरुप पर भी पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधी यात्रा में ही राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का बुलेट पर सवार होना फिर लगातार कोशिश के बाद सांसद पप्पू यादव का राहुल गांधी के वाहन पर सवार होना राजनीतिक घटनाक्रम की तस्वीर बनती गई।

    अररिया पहुंचते-पहुंचते हाल के दिनों तक तेजस्वी पर शब्द वाण चलाते रहे सांसद पप्पू यादव ने उन्हें जननायक बताया। इस शब्द का शोर इंटरनेट मीडिया के मंचों के साथ राजनीतिक हलकों में भी रहा।

    गत लोकसभा चुनाव से तेजस्वी व पप्पू की बढ़ी दूरी की झलक समय-समय पर दिखती रही है। सांसद पप्पू यादव चुनाव से ही कांग्रेस के प्रति अपनी एकतरफा निष्ठा जताते रहे हैं। इससे पूर्व के कई अन्य कार्यक्रम में भी तेजस्वी यादव के कारण राहुल गांधी के कार्यक्रम से उन्हें दूर रखने की कोशिश हुई और यह चर्चा का विषय बना।

    सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थक ने कांग्रेस का ही झंडा भी थाम रखा था। इस झंडे के बीच भी पार्टी की दो फांक वाली स्थिति भी झांकती रही। पूर्णिया सदर प्रखंड के गौरा मोड़ से इस यात्रा की शुरुआत हुई।

    सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी वहां पहुंच चुके थे। वहां तेजस्वी यादव के चलते लाख कोशिश के बाद भी राहुल गांधी के वाहन पर जगह नहीं मिली। माना जा रहा है कि इस कारण कई चौराहों पर उनका संभावित संबोधन भी नहीं हुआ।

    इसी बीच अपनी योजना के अनुसार राहुल गांधी व तेजस्वी यादव बुलेट पर सवार हो गए और बुलेट से ही गढ़बनैली स्थित अपना ढाबा तक पहुंचे। वहां स्नैक्स व चाय के बाद जैसे ही राहुल गांधी व तेजस्वी यादव चार पहिया वाहन पर सवार हुए, उसी वाहन पर सांसद पप्पू यादव भी सवार हो गए।

    अररिया में सांसद पप्पू यादव उसी वाहन से अपनी बातें भी रखने में कामयाब रहे। लोकसभा चुनाव चुनाव के बाद पहला यह अवसर था, जब सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव खुलकर तेजस्वी की तारीफ की और उन्हें जननायक भी कहा।

    जितेंद्र यादव पर है तेजस्वी की नजर

    यात्रा के बीच एक तीसरा राजनीतिक कोण भी झांकता रहा। माना जा रहा है कि हाल में कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी जितेंद्र यादव पर तेजस्वी यादव की कुछ ज्यादा नजर रही।

    तेजस्वी यादव सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समकक्ष कोई अन्य चेहरे की तलाश में हैं। जितेंद्र यादव की पत्नी वर्तमान में महापौर हैं। वे काफी दिनों तक जदयू में भी थे।

    खुश्कीबाग चौक पर जब राहुल गांधी ने जितेंद्र यादव को इशारा किया तो उनका ध्यान संभवत नहीं गया। इस पर तेजस्वी यादव ने उसे बुलाने की पहल की। यही नहीं ठहराव स्थल पर भी दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई।