Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: बिहार में पप्पू यादव ने रोजगार को लेकर कर दिया बड़ा एलान, 5 साल में ये काम करने का किया वादा

पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने रंगभूमि मैदान में महारैली को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है। उन्होेन कहा कि गरीबी बेरोजगारी पलायन से सीमांचल वर्षों से जूझ रहा है। कोई भी नेता सीमांचल को गरीबी के दलदल से बाहर नहीं निकालना चाहता। अगर यहां की जनता का आशीर्वाद मिला तो पूर्णिया के साथ पूरे सीमांचल की तस्वीर बदलने का काम करूंगा।

By Manoj Kumar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sun, 10 Mar 2024 02:41 PM (IST)
Hero Image
Bihar Politics: बिहार में पप्पू यादव ने रोजगार को लेकर कर दिया बड़ा एलान (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। गरीबी, बेरोजगारी, पलायन से सीमांचल वर्षों से जूझ रहा है। कोई भी नेता सीमांचल को गरीबी के दलदल से बाहर नहीं निकालना चाहता। अगर यहां की जनता का आशीर्वाद मिला तो पूर्णिया के साथ पूरे सीमांचल की तस्वीर बदलने का काम करूंगा। उक्त बातें पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने शनिवार को रंगभूमि मैदान में आयोजित महारैली को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया ने उन्हें लड़ने का जज्बा दिया है और अगर इस बार आप सबों का आशीर्वाद मिला तो पूर्णिया को पूरे देश में नंबर वन बनाउंगा। उन्होंने संकल्प जताया कि वे अपने पांच साल के कार्यकाल में 10 हजार परिवार को रोजगार देंगे। महारैली के जरिए पप्पू यादव ने अपने चुनावी मुद्दे भी गिनाये।

पांच साल में 10 हजार परिवार को रोजगार देने के साथ उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकारी कार्यालय, हर पंचायत में युवाओं के लिए जिम, लाइब्रेरी, स्टेडियम बनाने का संकल्प जताया तो मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, एंबुलेंस की सुविधा, औद्योगिक कारिडोर आदि बनाने का भी वाद किया। महारैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। महारैली को पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भी संबोधित किया।

पूर्व के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया

महारैली में पहुंची भारी भीड़ को देख पप्पू यादव उत्साहित थे। उन्होंने पूरे रंग में लोगों को संबोधित किया। विपक्षियों पर जहां वार किया तो अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। वहीं भविष्य का रोडमैप भी बताया। अपने संसदीय कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त जब देश के अन्य जिलों में आठ से 12 घंटे

बिजली रहती थी तो पूर्णिया में उन्होंने 24 घंटे पावर सप्लाई सुनिश्चित कराया। हमेशा बिजली रहने के कारण लाेगों ने अपने जेनसेट तक बेच दिए थे। किसी भी कार्यालय में लोगों को काम के लिए अधिकारी परेशान नहीं करते थे। ब्लाक हो या थाना कहीं भी भ्रष्टाचार का बोलबाला नहीं होने दिए। आम जनता का राज था, हर सुख-दुख में वे साथ खड़े रहते थे। लेकिन बाद के प्रतिनिधियों के काल में क्या स्थिति है सबके सामने है।

कहा कि उन्हें मौका मिला तो वे सीमांचल में अपूर्ण रेल की परियोजनाओं को पूरा कराएंगे। शिक्षा के लिए कोटा जैसी संस्थाएं यहां बनाएंगे ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। गरीब परिवार की बेटियों को पढ़ाई के लिए अनुदान एवं रोजगार की गारंटी देंगे। कहा कि सीमांचल से गरीबी मिटाने के लिए यहां औद्योगिक कोरिडोर का निर्माण कराएंगे।

कहा- डॉक्टर के विरोधी नहीं, व्यवस्था के खिलाफ

चिकित्सा व्यवस्था को लेकर पप्पू यादव हमेशा तत्पर रहे हैं। चाहे एमपी-एमएलए रहे हों या नहीं आम लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। जब वे यहां के एमपी थे तो सभी डाक्टरों का उन्होंने फीस निर्धारित किया था साथ ही जांच का भी रेट तय किया था।

इसलिए, चिकित्सकों में उनके खिलाफ रोष रहता है। महारैली के जरिए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे डाक्टर के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें आशीर्वाद मिला तो वे सभी लोगों की

मुफ्त चिकित्सा सुनिश्चित कराएंगे। उन्हें जहां इलाज के लिए रेफर किया जाएगा फ्री एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि छोटे-मोटे केस को भी पटना, सिलीगुड़ी रेफर करने की प्रथा बंद करनी होगी।

भावनात्मक लगाव की चर्चा, कहा हमेशा मिला है सहारा- पप्पू यादव

अपने संबोधन में पप्पू यादव ने लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का भी प्रयास किया। कहा कि जब भी उन्हें जरूरत हुई, पूर्णिया ने एक बेटे की तरह आंचल की छांव व सहारा दिया। यहीं से संघर्ष व सेवा की ताकत मिली। कहा कि पूर्णिया ने कभी उनका विश्वास नहीं टूटने दिया। इससे पहले जब वे चुनाव हारे थे तो उन्हें जनता ने नहीं अपनी गलती से हारे थे।

कहा कि यहां के लोगों का ही आशीर्वाद है कि वे कोरोना जेसे संक्रमण के दौर में भी देश में घूम घूम कर बिना जाति-धर्म का भेद किए लोगों की सेवा की। कहा कि गुजरात हो या मुंबई या देश का कोई हिस्सा जहां भी बिहारी के साथ अन्याय होता है वे बिना जान की परवाह किए वहां पहुंचते हैं। कहा कि आज एक बार फिर उन्हें आपके ताकत की जरूरत है, अपने बेटे पर अवश्य भरोसा करें।

जाप के कई प्रदेश स्तरीय नेताओें ने भी किया संबोधित

प्रणाम पूर्णिया महारैली की अध्यक्षता जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने की जबकि मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह व संयोजक मो इसराइल आजाद ने की।

मौके पर जाप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रघुपति सिंह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, पूर्व विधायक भाई दिनेश सिंह यादव व रामचंद्र सिंह यादव, मो फाजिल अहमद, राजेश रंजन पप्पू, मो मुस्ताक साहेब, नागेन्द्र सिंह त्यागी, गौतम आनंद, जेडी यादव, अभिजित सिंह चौहान, राजू दानवीर, मनीष यादव, तोरब नियाजी आदि ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'तेजस्वी अब राहुल गांधी को भी...', JDU नेता के बयान से मचेगा घमासान, क्या RJD सहेगी अपमान?

'शराबबंदी वाले राज्य का...', तो स्कॉटलैंड इसलिए गए नीतीश कुमार! Prashant Kishor के इस बयान से JDU में मचेगी हलचल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें