Move to Jagran APP

Purnia News: बिहार की मंत्री लेसी सिंह ICU में भर्ती, पूर्णिया में हुईं दुर्घटनाग्रस्त; पैर-हाथ में फ्रैक्चर

Purnia News बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। लेसी सिंह के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह प्रभारी मंत्री विजय चौधरी के साथ स्मार्ट क्लास भवन निरीक्षण करने के दौरान सीढ़ी से फिसल गईं।

By Rajeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 26 Oct 2024 12:32 PM (IST)
Hero Image
बिहार की मंत्री लेसी सिंह दुर्घटनाग्रस्त (जागरण)
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। लेसी सिंह के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह प्रभारी मंत्री विजय चौधरी के साथ स्मार्ट क्लास भवन निरीक्षण करने के दौरान सीढ़ी से फिसल गईं। अस्पताल में समर्थकों का जमावड़ा लगा है।

नीतीश कुमार ने जाना स्वास्थ्य का हाल

बता दें कि नीतीश कुमार ने मंत्री लेसी सिंह का हाल जाना है। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। मिलने वालों में जदयू समर्थकों के साथ उनके परिवार वाले भी पहुंच गए हैं। सभी लोग उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। दुर्घटना के वक्त लेशी सिंह के साथ पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी मौजूद थे

कौन हैं लेसी सिंह?

लेसी सिंह दिवंगत बूटन सिंह की पत्नी हैं। साल 2000 में बूटन सिंह की पूर्णिया कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद लेशी सिंह ने फिर राजनीति का रास्ता चुना और कामयाबी पाईं। वह बिहार के पूर्णिया के धमदाहा से लगातार विधानसभा चुनाव जीतती आई हैं।

पहला चुनाव उन्होंने 2000 में जीता फिर तीन और बार चुनाव में विजय प्राप्त की। लेशी सिंह नीतीश कुमार से काफी पहले से जुड़ी हुई थीं। वह नीतीश कुमार लगभग कार्यक्रम में मौजूद रहती हैं। सीमांचल से उन्हें मंत्री चुना गया।

मंत्री लेसी सिंह को केंद्र सरकार ने दे रखी है Z श्रेणी की सुरक्षा

बता दें कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह को z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया था। बताया गया था कि लेसी सिंह की जान को खतरा है, इसलिए इन्हें टाइट सिक्योरिटी की जरूरत है।

जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें पांच से छह कमांडो व अन्य पुलिस जवान सुरक्षा प्रदान करते हैं। वाई श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें दो से तीन कमांडो और शेष पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात होते हैं।

पिछले दिनों ग्राम गौरव यात्रा में लिया था भाग

पिछले दिनों भी नीतीश कुमार की मंत्री लेशी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम गौरव यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया था। साथ ही वरिष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया था।

 ये भी पढ़ें

Bihar By Election 2024: जन सुराज ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रशांत किशोर का नाम सबसे नीचे

Bihar Politics: लालू यादव के करीबी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने 56.86 करोड़ की संपत्ति कर ली जब्त

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।