Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Purnia News: भरी पंचायत में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली, हालत गंभीर; जमीन विवाद सुलझान के दौरान हो गया आगबबूला

Purnia News पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र में तीन भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर बैठी पंचायत अचानक गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। बैठक में मौजूद भतीजे ने अपने चाचा पर ही फायरिंग शुरु कर दी। इसमें एक गोली चाचा के पेट में लग गई और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।फिलहाल थाने में केस दर्ज नहीं कराया गया है।

By Prakash Vatsa Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 21 Jul 2024 11:20 PM (IST)
Hero Image
पूर्णिया के राम चकला पंचायत के वार्ड नंबर दो में फायरिंग (जागरण)

संवाद सूत्र, जानकीनगर (पूर्णिया)। Purnia News: जानकीनगर थाना क्षेत्र के अभय राम चकला पंचायत के वार्ड नंबर दो में तीन भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर बैठी पंचायत अचानक गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। बैठक में मौजूद भतीजे ने अपने चाचा पर ही फायरिंग शुरु कर दी।

इसमें एक गोली चाचा के पेट में लग गई और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी राजेश सिंह के उपचार में लगे स्वजनों ने अभी थाना में आवेदन नहीं दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल की और एक कारतूस व खोखा भी बरामद किया है।

भाइयों में कहा सुनी हो गई

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव वासी हरेंद्र सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह, बुल्लू सिंह और राजेश सिंह उर्फ खड्डू के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर पंचायत बैठी थी। पंचायत में पंचों की बात ना मानकर भाई-भाई में कहा सुनी हो गई।

कहा सुनी होते होते मामला मारपीट पर आ गया। इसमें एक पक्ष के लोग मुन्ना सिंह के साथ मारपीट करने लगे। तभी पंचायती के दौरान मुन्ना सिंह के पुत्र ने फायरिंग शुरु कर दी। जख्मी राजेश सिंह का उपचार फिलहाल पूर्णिया में चल रहा है। फिलहाल इस घटना से गांव के लोग भी हतप्रभ हैं और कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जानकीनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के क्रम में घटनास्थल से जानकीनगर पुलिस ने कारतूस के साथ-साथ खोखा भी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद में पंचायती बैठाया गया था इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर गोली चलाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। घायल व्यक्ति ने इलाज कराने के बाद लिखित आवेदन देने की बात कही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें

Hajipur News: हाजीपुर में 75 लोगों को एक साथ क्यों किया गया गिरफ्तार? एसपी हर किशोर राय ने चलाया अभियान

Kaimur News: कैमूर में दिनदहाड़े 50 राउंड फायरिंग, छात्र की मौत से बवाल; भारी संख्या में पहुंची पुलिस