Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Purnia Makhana: पूर्णिया के मखाना से यूरोप में छाएंगी सोफिया, बनेंगी नोबेल फूड क्वीन

पूर्णिया का मखाना अब विदेशों में भी धूम मचाने को तैयार है। फ्रांस की एक बड़ी फूड फैक्ट्री की मालकिन सोफिया पूर्णिया पहुंची हैं और यहां के मखाना की गुणवत्ता से काफी प्रभावित हुई हैं। वे मखाना को पूरे यूरोप में फैलाकर अपने व्यवसाय को नया फलक देना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें बृहद मात्रा में मखाना की जरुरत है।

By Prakash Vatsa Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 30 Sep 2024 05:05 PM (IST)
Hero Image
यूरोप में महकेगी पूर्णिया के मखाना प्रोडक्ट्स की खुशबू।

प्रकाश वत्स, पूर्णिया। पूर्णिया का मखाना और इससे बने प्रोडक्ट अब विदेशों के फूड कारोबारियों को लुभाने लगा है। वे अब पूर्णिया की जमीन पर पहुंचकर इस अनूठे उत्पाद को न केवल देख रहे हैं, बल्कि इसके सहारे अपने व्यवसाय को नया फलक भी देना चाह रहे हैं।

फ्रांस के मार्सेली में एक बड़ी फूड फैक्ट्री की मालकिन सोफिया भी पूर्णिया पहुंची। सोफिया फ्रांस में नोबेल फूड के रुप में पहचाने जाने वाले मखाना से पूरे यूरोप की नोबेल फूड क्वीन बनना चाहती हैं। वे इस जरिए पूरे यूरोप में अपने कारोबार को फैलाना चाहती है।  सोफिया ने पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से भी इस पर लंबी बातचीत की।

फ्रांस की सोफिया यहां के मखाना की गुणवत्ता व इसके प्रोडक्ट से काफी प्रभावित हुई है। वे मखाना को एक सर्वोच्च फूड के रुप में पूरे यूरोप में फैलाकर अपने व्यवसाय को नया फलक देना चाह रही है। इसके लिए उन्हें बृहद मात्रा में मखाना की जरुरत है। इस सिलसिले में उनसे कई बिंदुओं पर बात हुई है और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। यह उत्तरोत्तर बढ़े, इसके लिए जिला प्रशासन हर पहल कर रहा है। -कुंदन कुमार, जिलाधिकारी, पूर्णिया

पूर्णिया से यूरोप की डिमांड पूरी करेंगी सोफिया

सोफिया का प्लान है कि वह अब पूर्णिया की मदद से पूरे यूरोप में मखाना की डिमांड पूरा करेंगी। रहुआ गांव में फार्म टू फैक्ट्री के विजन को सराहा सोफिया यहां के मखाना की गुणवत्ता व प्रोडक्ट की खासियत को नजदीक से महसूस करने जिले के केनगर प्रखंड स्थित रहुआ गांव भी गईं।

पसंद आया फार्म टू फैक्ट्री का काम 

रहुआ गांव के आधुनिक किसान और फार्म टू फैक्ट्री के डायरेक्टर  मनीष कुमार ने यहां एक अभिनव प्रयोग किया है।  मनीष जिला प्रशासन के सहयोग से कलस्टर तैयार करके किसानों से मखाना की खेती कराते हैं। खेती से उपजा सारा कच्चा माल खरीदकर उसका प्रोडक्ट तैयार करके विदेशों में भेजते हैं।

फार्म टू फैक्ट्री के साथ मिलकर काम करेंगी सोफिया

मनीष अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए एक वेबसाइट भी बनाई है।  वेबसाइट के जरिए वे पहले ही अमेरिका के कई व्यवसायियों को आकर्षित कर चुके हैं। सोफिया को मनीष का काम काफी पसंद आया। सोफिया ने मीनष के फार्म टू फैक्ट्री की जमकर प्रशंसा की। सोफिया ने मनीष से मखाना व उससे बने उत्पादों को खरीदने की बात कही है।

फ्रांस के उद्याेगपति का एक गांव तक पहुंचना पूरी तरह मखाना की खेती की देन है। पूर्णिया आने वाले समय में मखाना के बल ही विश्व के हर बड़े देशों के व्यवसायियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। सोफिया मेरी फार्म टू फैक्ट्री की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने मखाना के अलग-अलग प्रोडक्ट्स को भी खूब सराहा। उसने मखाना व उसके उत्पाद खरीदने की बात की है। मखाना की पहली खेप फ्रांस भेज भी दी गई है। मनीष कुमार, डायरेक्टर, फार्म टू फैक्ट्री, रहुआ, पूर्णिया।

सोफिया को पसंद आया डाकघर वाला विकल्प

बातचीत में डीएम ने सोफिया को यहां सबौर वन मखाना की क्वॉलिटी के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अलावा आयात के लिए डाकघर में मौजूद सुविधा की भी जानकारी दी।

स्थानीय स्तर पर मखाना के विभिन्न प्रोडक्ट के जरिए धूम मचा रहे कारोबारियों से उनका संपर्क भी कराया। सोफिया ने जल्द से जल्द अपना डिमांड बढ़ाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: प्रखंड पर्यटन दर्शनीय बिहार : रोमांच से भर देता है 'मगध का हिमालय', आकर्षित करती हैं वाणावर की गुफाएं

शादी करने राजस्थान से बिहार आया था दूल्हा, विवाह के बाद लौट रहे वर पक्ष से दिनदहाड़े दुल्हन छीनने का प्रयास

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें