Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Purnia News: पूर्णिया में दिल्ली पुलिस को गांव वालों ने बना लिया बंधक; महिला के बेडरूम में घुसने का आरोप; हुआ बवाल

Purnia News पूर्णिया के कसबा स्थित गुदड़ी बाजार में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस (वीके नार्थ के दारोगा विकास यादव और अन्य पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया। दिल्ली पुलिस की टीम दुष्कर्म के आरोपित कृष्णा चौधरी को पकड़ने आई थी। उसने न तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी और न ही टीम में कोई महिला पुलिसकर्मी ही थी।

By Rajeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 29 Aug 2024 01:03 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली पुलिस को पूर्णिया में बनाया बंधक (जागरण)

 संवाद सूत्र, कसबा(पूर्णिया)। Purnia News: बिना स्थानीय पुलिस व बिना महिला पुलिस कर्मी के तथा बिना वारंट के कसबा थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार के कृष्णा चौधरी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस को स्थानीय लोगों ने बनाया बंधक बना लिया। बताते चलें कि दिल्ली पुलिस को दिल्ली में हुए एक रेप कांड के आरोपी विक्की सिंह उर्फ विक्की ठाकुर को गिरफ्तार करने कसबा आई हुई थी।

किंतु दिल्ली पुलिस ने आरोपी की जगह कृष्णा चौधरी नाम के युवक के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर जा रही थी। इसी बीच कृष्णा चौधरी परिवार के द्वारा बिना किसी वारंट बिना किसी जुर्म के गिरफ्तारी का विरोध किया गया। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली पुलिस को बंधक बना लिया।

महिला के बेडरूम में घुस गई दिल्ली पुलिस 

एक युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस महिला के बेडरूम के घुस गई थी जिसके बाद हमलोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस बिना किसी महिला पुलिस के महिला के बेडरूम के घुस गई।

 मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने ग्रामीणों को काफी समझाया पर ग्रामीण दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जता रहे थे।

क्या है पूरा मामला

घंटो बाद दिल्ली पुलिस के एसआई सुमित यादव के द्वारा अपनी गलती के लिए कृष्णा चौधरी से लिखित गलती स्वीकार किया। इसके बाद बंधक बनाए गए 3 दिल्ली पुलिस के कर्मी एवं कसबा के एसआई को मुक्त किया गया। वही मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के एसआई सुमित यादव ने बताया कि दिल्ली के पीएस उत्तर थाना में कांड संख्या 174/24, दिनांक 10 अगस्त को बिहार के सहरसा जिले के निवासी विक्की सिंह उर्फ विक्की ठाकुर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

अनुसंधान में पता चला कि आरोपी विक्की सिंह उर्फ विक्की ठाकुर का ससुराल बिहार के कसबा थाना क्षेत्र में है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गुरुवार की सुबह दिल्ली पुलिस कसबा पहुंची। स्थानीय कसबा पुलिस के एक एसआई कृष्ण गोपाल एवं दो गृह रक्षक के साथ गलती से गुदड़ी बाजार स्थित कृष्णा चौधरी के घर पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर रही थी।

वहीं मामले को लेकर कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एसआई सुमित यादव के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर थाना के एसआई कृष्ण गोपाल एवं दो गृह रक्षकों को थाना की गश्ती गाड़ी पर दिल्ली पुलिस के साथ भेजा गया था। किंतु कुछ गड़बड़ी के कारण मुख्य आरोपी के जगह पुलिस कृष्णा चौधरी के घर पहुंच गई थी।

दिल्ली में हुए रेप कांड के आरोपी को नेमा टोल से किया गया गिरफ्तार

घटना के बाद कसबा पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के नेमा टोल में छापेमारी कर दिल्ली हुए रेप कांड के आरोपी विक्की सिंह उर्फ विक्की ठाकुर को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई। बताते चलें कि आरोपी विक्की सिंह उर्फ विक्की ठाकुर दिल्ली में अपने पत्नी हम बच्चे के साथ रहता था। इसी दौरान उन्होंने एक स्थानीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें

Bihar Police News: भोजपुर जिले के 8 थानेदार समेत 17 अफसरोंं को मिला नया टास्क; 48 दिनों में करना होगा पूरा

Bihar Police Exam: खगड़िया का अभिषेक निकला सिपाही भर्ती परीक्षा का सरगना, Whatsapp चैट से हुए कई खुलासे

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर