Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज कई माता-पिता की आंखें होंगी नम, जब एक साथ 1124 बेटियां बनेगी बिहार पुलिस का हिस्सा; आतंकी गतिविधियों से लड़ने का देंगी डेमो

Bihar News आज कई अभिभावकों की आंखें नम होने वाली हैं क्योंकि आज 1124 बेटियां राज्य पुलिस का हिस्सा बन जाएंगी। इन सभी ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 में प्रशिक्षण लिया है। महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण 15 दिसंबर 2022 को प्रारंभ हुआ था। इन्हें 210 कार्य दिवस का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया।

By Upendra MishraEdited By: Aysha SheikhUpdated: Mon, 06 Nov 2023 08:51 AM (IST)
Hero Image
आज कई माता-पिता की आंखें होंगी नम, जब एक साथ 1124 बेटियां बनेगी बिहार पुलिस का हिस्सा; आतंकी गतिविधियों से लड़ने का देंगी डेमो

संवाद सहयोगी, रोहतास। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 में प्रशिक्षण ले रहीं 1124 बेटियां सोमवार को राज्य पुलिस का हिस्सा बन जाएंगी। बिसैप के परेड मैदान में इनके दीक्षा परेड की तैयारी पूरी कर ली गई है।

बिसैप के डीआइजी बिनोद कुमार प्रशिक्षण प्राप्त महिला सिपाहियों को शपथ दिलाएंगे। नवनियुक्त महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उनके दीक्षा परेड समारोह को लेकर बिसैप परेड मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

आतंकी गतिविधियों से लड़ने के लिए डेमो

परेड में वे आतंकी गतिविधियों से लड़ने के लिए डेमो को भी प्रदर्शित करेंगी। महिला सिपाही बन राष्ट्र सेवा को शामिल होने के लिए आयोजित शपथ ग्रहण को देखने उनके स्वजन भी आ रहे हैं।

अपराध पर अंकुश लगाने को दिया आधुनिक प्रशिक्षण

अपराध नियंत्रण को लेकर महिला सिपाहियों को वर्तमान चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए आधुनिक तकनीक का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया है। इन्हें कंप्यूटर में भी दक्ष किया गया है।

अपराधियों व आतंकी गतिविधियों से मुकाबला करने के लिए जूडो-कराटे का भी प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में इन्हें महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध व पॉक्सो एक्ट की भी जानकारी दी गई है।

शपथ में शामिल होगी 1124 प्रशिक्षु महिला सिपाही

राज्य के विभिन्न जिलों की नवनियुक्त 1124 महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण 15 दिसंबर 2022 को प्रारंभ हुआ था। इन्हें 210 कार्य दिवस का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में जिला पुलिस भागलपुर, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, सारण, बिसैप पटना एक व 10, बेगूसराय, डूमरांव, गया व रेल पुलिस कटिहार,जमालपुर व मुजफरपुर की नवनियुक्त महिला सिपाही शामिल हैं।

क्या कहते है अधिकारी?

कमांडेंट लिपि सिंह के निर्देशन में 1124 महिला सिपाहियों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य अतिथि बिसैप केंद्रीय मंडल के डीआइजी विनोद कुमार होंगे। शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। - अरुण कुमार, डीएसपी- बिसैप।

ये भी पढे़ं -

Bihar Weather: तैयार हो जाइए! दीपावली के बाद एकदम बदलेगा मौसम, फिलहाल पछुआ ने गिराया पटना सहित 23 शहरों का तापमान

Jharkhand Weather: पांच दिनों में 5 डिग्री गिरा पारा, जमकर पड़ेगी ठंड; गिरिडीह-जामताड़ा की तुलना में धनबाद रहेगा सर्द

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर