Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डेहरी स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने को खर्च होंगे छह करोड़

रोहतास। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अधिक से अधिक यात्री पहुंचे एवं राजस्व की प्राप्ति हो सके

By JagranEdited By: Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:06 PM (IST)
Hero Image
डेहरी स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने को खर्च होंगे छह करोड़

रोहतास। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अधिक से अधिक यात्री पहुंचे एवं राजस्व की प्राप्ति हो सके, इसे लेकर यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में मुगलसराय रेल मंडल की नजरे इनायत हो गई है। जल्द ही ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त इस स्टेशन पर ए ग्रेड की सभी सुविधाएं मुहैया होगी। इस दिशा में कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। छह करोड की लागत से स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य किया जाएगा। इसके लिए कई कार्य प्रगति पर है। स्वचालित सीढ़ी निर्माण के लिए संविदा निकाल दी गई है।

बताते चलें कि डेहरी रेलवे स्टेशन को मुगलसराय रेल मंडल में ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। जहां वित्तीय वर्ष 2018-2019 में 2464948 यात्री यात्रा किए थे। वहीं 23 करोड़ 89 लाख 6686 रुपए राजस्व की प्राप्ति रेलवे को इस स्टेशन से हुई थी। मुगलसराय व गया के बीच राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन इसी स्टेशन पर रुकती है, परंतु प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही टिकट घर में काउंटर की कमी के कारण प्रात: काल लगातार कई ट्रेन होने से टिकट लेने में लंबी कतार लगानी पड़ती है। जिसे ध्यान में रखते हुए मुगलसराय रेल मंडल द्वारा इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोच इंडिकेटर लगाने स्टेशन परिसर में पार्किंग का विस्तार, टिकट घर का विस्तार, स्वचालित सीढ़ी निर्माण को लेकर कार्य प्रगति पर है।

स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल ने कहा कि डेहरी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास के कई योजनाएं जल्द मूर्तरूप लेगी।स्टेशन पर एसी प्रतीक्षालय उपलब्ध कराया जाएगा। सर्कुलेटिग एरिया में पार्किंग का विस्तार एक करोड़ नौ लाख की लागत से किया जा रहा है। टिकट बुकिग काउंटर के विस्तार पर 27 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्टेशन के सर्कुलेटिग एरिया में सीसीटीवी लगाने पर 70 लाख खर्च किए जा रहे हैं। प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने के लिए दो करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाने है। सभी कार्य प्रगति पर है। रेलवे प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ी लगाने के लिए एक करोड़ 98 लाख रुपए की निविदा भी निकाल दी गई है। जिनमें दो गया स्टेशन एवं दो डेहरी ऑन-सोन में स्वचालित सीढ़ी लगाई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2019-2020 के अंत तक सभी योजनाएं मूर्तरूप रूप ले लेंगी।