Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohtas News: गुप्ता धाम को मिलेगी नई पहचान, मंत्री ने किया 14.91 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    रोहतास के चेनारी में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने गुप्ता धाम में 14 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने गुप्ता धाम को अद्भुत धार्मिक स्थल बताते हुए श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। गुफा में वेंटिलेशन जल निकासी और सौंदर्यीकरण के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

    By brajesh pathak Edited By: Krishna Parihar Updated: Sun, 24 Aug 2025 06:39 PM (IST)
    Hero Image
    मंत्री ने किया 14.91 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    संवाद सूत्र, चेनारी (रोहतास)। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. सुनील कुमार ने रविवार को प्राचीन गुप्ता धाम में पहुंच श्रद्धालुओं की समस्याओं का जायजा लेने के बाद 14 करोड़ 91 लाख 30 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुप्ता धाम प्रदेश का अद्भुत धार्मिक स्थल है, लेकिन यहां की व्यवस्थाएं जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं। गुफा तक जाने का रास्ता संकीर्ण और जर्जर है। गुफा में आक्सीजन की कमी और जलजमाव की समस्या रहती है, जिससे श्रद्धालु परेशान होते हैं।

    दुकानदारों को भी बारिश व गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करने के लिए वन विभाग की ओर से योजनाएं तैयार कर स्वीकृत कर दी गई हैं।

    उन्होंने बताया कि गुफा में वेंटिलेशन सिस्टम लगाया जाएगा, जल निकासी के लिए ड्रेनेज बनेगा और नीचे जाने वाले मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाए जाएंगे। धाम परिसर में सौंदर्यीकरण, खानपान क्षेत्र, शौचालय, पेयजल और बिजली की व्यवस्था होगी।

    सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बाहर एक बड़ा स्क्रीन भी लगाया जाएगा, जिस पर गुफा के अंदर दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं की गिनती लाइव दिखाई देगी। सभी व्यवस्थाएं सौर ऊर्जा से संचालित होंगी।

    मंत्री ने कहा कि कुछ कार्य अभी शेष रह जाएंगे, लेकिन 14 करोड़ 91 लाख से ज्यादा देने की ताकत उनके अधिकार में नहीं है। अधिकारियों से कहा कि शेष समस्याओं को रेखांकित कर दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करें, समय बहुत कम है, चुनाव दरवाजे पर है और कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में हम जल्द से जल्द आपकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि गुप्ता धाम जाने वाले लगभग तीन हजार मीटर रास्ते का निर्माण भी कराया जाएगा। स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

    उन्होंने गुप्ता धाम के साथ-साथ शेरगढ़ किला, रोहतास किला और चौरासन मंदिर को भी विकसित करने की मांग मंत्री से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने की।

    मौके पर वन अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, ललन पासवान, रेंजर अभय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, शीला सिंह, ज्ञानचंद्र सिंह कुशवाहा, राधेश्याम पांडेय, कन्हैया शर्मा, बंटी सिंह, सत्नारायण पासवान, विष्णु शंकर चौबे, भागवत जायसवाल समेंत अन्य उपस्थित थे।