Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बर्थडे पार्टी में कानून को दिखाया ठेंगा... अचानक लॉज पहुंची पुलिस ने नर्तकी संग रंगरेलियां मनाते 9 को दबोचा

Rohtas Crime स्थानीय केशो लॉज में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर लॉज संचालक जगदीश चंद्र पासवान समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आठ नशे की हालत में पकड़े गए थे।गिरफ्तारी के पीछे लॉज में एक जन्मदिन की पार्टी में रंगरेलियां मनाने की बात कही जा रही है। इस दौरान लॉज से पुलिस ने सात पॉकेट शराब बरामद की है।

By Dinesh TiwariEdited By: Prateek JainUpdated: Sat, 23 Sep 2023 06:53 PM (IST)
Hero Image
लॉज से पुलिस ने नर्तकी संग रंगरेलियां मनाते नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

Rohtas News: संवाद सूत्र, नोखा (रोहतास)। स्थानीय केशो लॉज में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर लॉज संचालक जगदीश चंद्र पासवान समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आठ नशे की हालत में पकड़े गए थे।

गिरफ्तारी के पीछे लॉज में एक जन्मदिन की पार्टी में रंगरेलियां मनाने की बात कही जा रही है।  इस दौरान लॉज से पुलिस ने सात पॉकेट शराब बरामद की है।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार डेहरी आन सोन से आए लॉज संचालक के एक दोस्त के जन्मदिन के मौके पर वहां विशेष कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें नर्तकी के नृत्य के साथ कुछ लोग शराब के नशे में झूम रहे थे।

इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने तत्काल लॉज पर छापेमारी कर मौके से संचालक समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

लॉज के सामने काफी संख्या मे खड़ी बाइक को जब्त कर पुलिस उन्हें थाने ले आई। हालांकि, सभी के कागजात जांच करने के बाद जुर्माना वसूल कर बाइक लौटा दी गई।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपितों मे लॉज के संचालक जगदीश चंद्र पासवान, डेहरी ओन सोन निवासी राजेश्वर सिंह के पुत्र सौरभ कुमार, उमाशंकर साह के पुत्र मनीष कुमार रंजन, इंद्रजीत शर्मा के पुत्र प्रिंस राज, सुदर्शन प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार, रामचंद्र प्रसाद के पुत्र गौतम कुमार सभी डेहरी के रहने वाले है, जबकि तारबंगला के महेश्वर प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार, रामपुर मौडीहा निवासी हरिवंश प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार, नोखा के रामनारायण चौधरी के पुत्र रविशंकर कुमार शामिल हैं।

सभी अपने दोस्त के जन्मदिन पर नर्तकी के साथ नशे मे डांस कर रहे थे, तभी वहां पुलिस पहुंच गई और सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

क्‍या बोले थानाध्‍यक्ष ?

इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार बताया कि इस तरह के बड़े कार्यक्रम की सूचना लॉज संचालक द्वारा पुलिस को नहीं दी गई थी।

इस प्रकार का गैर-कानूनी कार्यक्रम लॉज या रेस्टोरेंट में किए जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Begusarai: जिले में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, तस्‍वीरों में दि‍ख रहा अस्त-व्यस्त जनजीवन; अभी भी भारी वर्षा का अलर्ट

यह भी पढ़ें- बिहार में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा; लोगों ने एनएच पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह