Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देवी दुर्गा ने अंग्रेजों को क्यों नहीं मार भगाया, तब दस भुजाओं वाले हथियार कहां थे? राजद विधायक ने फिर दिया विवादित बयान

बिहार के रोहतास के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक बार फिर से मां दुर्गा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मां दुर्गा की शक्ति पर ही सवाल उठा दिए। इतना ही नहीं फतेह बहादुर ने उनके अस्त्र शस्त्र पर भी टिप्पणी कर दी। उन्होंने महिषासुर को नायक बता दिया।

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Fri, 27 Oct 2023 01:29 PM (IST)
Hero Image
मां दुर्गा पर फतेह बहादुर का विवादित बयान आया सामने

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक बार फिर से मीडिया के सामने मां दुर्गे पर अभद्र टिप्पणी की है और उन्हें काल्पनिक बता दिया। फतेह बहादुर ने महिषासुर को नायक बता दिया। फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा की शक्ति पर ही सवाल उठा दिए।

मां दुर्गा ने ब्रिटिश सरकार का वध क्यों नहीं किया?

फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं, जिन्होंने लिखा है कि मां दुर्गा ने करोड़ों महिषासुर की सेना से युद्ध किया और उसका वध किया। जब ब्रिटिश सरकार ने भारत को गुलाम बना लिया था तब मां दुर्गा क्या कर रही थीं? दस भुजाओं वाले हथियार कहां थे? उस समय नए-नए हथियारों का आविष्कार हुआ था तो मां दुर्गा ने ब्रिटिश सरकार का वध क्यों नहीं किया?

महिषासुर बहुजनों का नायक:फतेह बहादुर

इससे पहले बीते गुरुवार को भी राजद विधायक फतेह बहादुर ने महिषासुर को बहुजनों का नायक बताया था। विधायक ने कहा कि यह कैसे संभव है कि किसी महिला के दस हाथ हों। विधायक ने दुर्गा के पति, माता-पिता के बारे में पूछते हुए कहा कि जब जन्म और मृत्यु का पता नहीं तो फिर यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को अंधविश्वास में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंचित समाज के लोगों ने शिक्षा और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि मनुवादी वेद को सत्य मानते हैं लेकिन बहुजन समाज के वेदव्यास को सम्मान नहीं देते। उन्होंने कहा कि दुर्गा के हाथ में औजार हथियार दिखाए गए जबकि उस समय यह प्रचलित नहीं था।

यह भी पढ़ें:

Bihar Politics: राजनीतिक दलों में छिड़ा कार्टून वॉर, CM नीतीश को बनाया टाइम बम; BJP ने राज्य के लिए बताया आत्मघाती

 Bihar Teacher Recruitment: बिहार में दूसरे राज्यों के कितने अभ्यर्थी बन गए शिक्षक? सामने आ गई संख्या