Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rohtas: 21.32 करोड़ की लागत से सासाराम स्टेशन की बदलेगी सूरत, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

Bihar News प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन के तहत सासाराम जंक्शन के लिए 21.32 करोड़ रुपये की योजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। शिलान्यश कार्यक्रम में उपस्थित रेल अधिकारियों ने कहा कि सासाराम रेलवे स्टेशन के हाईटेक निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में शामिल स्कूली छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 06 Aug 2023 01:30 PM (IST)
Hero Image
Bihar: 21.32 करोड़ की लागत से सासाराम जंक्शन बनेगा मॉडल स्टेशन, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास) । सासाराम जंक्शन पर यात्रियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए सरकार तैयार है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) अमृत भारत स्टेशन के तहत सासाराम जंक्शन के लिए 21.32 करोड़ रुपये की योजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, नेता व अधिकारी उपस्थित थे।

शिलान्यश कार्यक्रम में उपस्थित रेल अधिकारियों ने कहा कि सासाराम रेलवे स्टेशन के हाईटेक निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण के बाद सासाराम स्टेशन पर उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलने लगेंगी।

फेज में सासाराम रेलवे स्टेशन का चयन

दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के तहत पहले फेज में सासाराम रेलवे स्टेशन का चयन विकास के लिए किया गया है। आने वाले साल-डेढ़ साल में स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ने के साथ-साथ विकास के कई कार्य होंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सासाराम स्टेशन पर लगभग 21.32 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य का शिलान्यास किया गया है।

क्या सुविधाएं मिलेंगी?

योजना के तहत आधुनिक वास्तुकला के रूप में स्टेशन का उन्नयन, एफओबी को 12 मीटर चौड़ा करना, तीन अतिरिक्त लिफ्टों का निर्माण, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, कम ऊंचाई वाले वॉटरबूथ, बुकिंग काउंटर, प्लेटफॉर्म पर नए शौचालय, विस्तार के माध्यम से यातायात प्रवाह को बढ़ाना और भीड़भाड़ को कम करना शामिल है।

इसके साथ ही प्रकाश सुविधा में सुधार, प्रतीक्षालय के लिए बेहतर और आरामदायक फर्नीचर, मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी टीवी डिस्प्ले, डिजिटल अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था, प्रमुख स्थानों पर साइनेज का निर्माण और स्टेशन के मुख्य भाग का उन्नयन किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम में सासाराम विधायक राजेश कुमार गुप्ता, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, विधान पार्षद संतोष सिंह, मेयर काजल कुमारी, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव समेत रेलवे के अधिकारी और रोहतास जिला भाजपा के कई अन्य नेता और शहर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में शामिल स्कूली छात्रों को भी पुरस्कृत भी किया गया।