Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sasaram Lok Sabha Chunav Result : सासाराम लोकसभा सीट पर कांग्रेस को पछाड़कर भाजपा निकली आगे, पलट सकती है बाजी

Sasaram Lok Sabha Election Result Live सासाराम सुरक्षित सीट है यहां होने वाले चुनाव में सभी वर्ग के लोग रुचि लेते हैं। सासाराम संसदीय क्षेत्र के वोटरों ने आजादी के बाद अब तक हुए लोकसभा चुनावों में एकमात्र जगजीवन राम को छोड़ किसी अन्य को लंबे समय तक अवसर नहीं दिया है। जगजीवन राम ने कांग्रेस के टिकट पर सासाराम संसदीय क्षेत्र का सबसे अधिक सात बार प्रतिनिधित्व किया।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:58 AM (IST)
Hero Image
Sasaram Lok Sabha Chunav Result : सासाराम लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे, भाजपा कभी भी पलट सकती है बाजी

डिजिटल डेस्क, सासाराम। Sasaram Lok Sabha Chunav Result 2024 : सासाराम सीट बिहार की एक महत्वपूर्ण सीट है। यहां पर 1 जून को सातवां चरण के तहत वोटिंग हुई थी। सासाराम वह सीट है, जिसने जगजीवन राम को रिकॉर्ड सात बार संसद पहुंचाया। भाजपा ने इस बार छेदी पासवान का टिकट काटकर शिवेश राम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

आइएनडीआइए गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने मनोज राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 2019 के चुनाव में भाजपा के छेदी पासवान ने मीरा कुमार को बड़े अंतर से मात दी थी। मीरा कुमार को यहां 3,29,055 वोट मिले थे।

ताजा अपडेट

Sasaram lok sabha election Result Live : सासाराम लोकसभा सीट पर भाजपा के शिवेश कुमार आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के मनोज कुमार 193 वोट से पीछे हैं।

छह विधानसभा क्षेत्र में चार पर राजग काबिज

सासाराम संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें रोहतास व कैमूर जिले के तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें तीन पर भाजपा और एक-एक सीट पर जदयू, कांग्रेस व राजद के विधायक हैं। गठबंधन के लिहाज से देखें तो चार सीटों के साथ राजग का पलड़ा भारी है। आइएनडीआइए के खाते में दो सीटें हैं।

कैमूर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में मोहनियां, भभुआ व चैनपुर तथा रोहतास जिले के चेनारी, सासाराम व करगहर शामिल हैं। इनमें कैमूर जिले के मोहनियां व भभुआ में भाजपा के विधायक हैं, जबकि चैनपुर में जदयू के विधायक हैं। वहीं रोहतास के सासाराम में राजद, चेनारी में भाजपा एवं करगहर में कांग्रेस के विधायक हैं।

सासाराम में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  1. मनोज कुमार, इंडियन नेशनल काँग्रेस
  2. शिवेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी
  3. संतोष कुमार, बहुजन समाज पार्टी
  4. अमित कुमार अम्बेडकर, बहुजन मुक्ति पार्टी
  5. उजारन मुसहर, जन जनवादी पार्टी
  6. नन्दलाल राम, राष्ट्रीय समाज पक्ष
  7. पूनम देवी, जनतंत्र आवाज पार्टी
  8. बनारसी दास, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  9. संतोष कुमार खरवार, भारतीय गांधीवादी पार्टी
  10. शिव शंकर राम, निर्दलीय

बिहार के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

झारखंड के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें

Gopalganj Lok Sabha Chunav Result: गोपालगंज से आ गए पहले रुझान, VIP के प्रेमनाथ चंचल आगे; जदयू के आलोक कुमार सुमन पीछे

Purnia Lok Sabha Chunav Result: पूर्णिया में कांटे की टक्कर, पप्पू यादव आगे या पीछे? यहां पढ़ें सबसे तेज अपडेट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें