Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sasaram News: सासाराम में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप वैन, 4 यात्रियों की मौत, ये रही 25 घायलों की सूची

Sasaram Accident बिहार के सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर बुधवार की सुबह पिकअप वैन पलट जाने से 30 लोग पानी भरी खाई में गिर गए थे। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चेनारी पीएचसी में चल रहा है। सभी श्रद्धालु भोजपुर-बक्सर जिला के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना परिवार वालों को दी जा रही है।

By brajesh pathak Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 13 Mar 2024 01:01 PM (IST)
Hero Image
Sasaram News: सासाराम की कैमूर पहाड़ी पर भीषण हादसा (जागरण)

जागरण संवाददाता, सासाराम। Sasaram News Today Hindi:  चेनारी थानाक्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते के गाय घाट के समीप श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन खाई में पलट गई है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। पिकअप वैन चालक समेत 30 श्रद्धालु थे।

सभी भोजपुर और बक्सर जिले के अलग-अलग गांवों से हैं तथा एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। वे पिकअप वैन पर सवार हो गुप्ताधाम गुफा में स्थित गुप्तेश्वर महादेव का दर्शन करने तथा वही। पर एक बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

26 यात्रियों को किया गया रेफर

पुलिस के अनुसार दो लोग घाटी से निकालकर लाने के क्रम में दम तोड दिए वहीं दो लोगों की मौत चेनारी पीएचसी में इलाज के क्रम में हो गई। 26 लोगों को प्रारंभिक इलाज कर सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है। सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन, एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य का जायजा लिया।

मृतकों की हुई पहचान

Sasaram News: मृतकों में भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बडका विशूपुर गांव निवासी 50 वर्षीया मीरा देवी, कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव निवासी 60 वर्षीया परमेश्वरी देवी, शाहपुर निवासी 65 वर्षीया चंद्रावती देवी पति चंद्रमा गौड़ तथा बक्सर जिला के बिहियां थाना अंतर्गत बेलवानिया गांव निवासी तेतरा देवी पति माधो गौड शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

बड़का बिशुपुर गांव निवासी घायल हरेराम गौंड ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रितेश गोंड के पुत्र पवन कुमार के मुंडन के लिए वे सभी गुप्ताधाम जा रहे थे। गाड़ी जैसे ही गायघाट के समीप पहुंची अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ही पिकअप पर तीस लोग सवार थे।

घाटी में चढ़ाई होने की वजह से चालक का संतुलन बिगड़ गया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराने के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल राहत बचाव अभियान शुरू करवाया गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घायलों का नाम :

  • 1.अजय गौड बड़का विशुनपुर जिला भोजपुर
  • 2.रुक्मिणी देवी उम्र 30 वर्ष पति बिहारी गौड बलिया यूपी
  • 3.नीलम देवी उम्र 42 वर्ष पति जयकुमार गौड़ (मकनपुर, भोजपुर)
  • 4.बेबी कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता अजय गौड (बड़का विशुनपुर, जिला भोजपुर)
  • 5.रिशु कुमार उम्र 10 वर्ष पिता बालेश्वर गौड (बड़का विशुनपुर ,जिला भोजपुर)
  • 6.चमेली कुंवर पति स्वर्गीय सुदामा गौड घर चिलेरी (जिला बक्सर)
  • 7.लक्ष्मीना देवी उम्र 35 वर्ष पति बालेश्वर गौड (बड़का विशुनपुर, जिला बक्सर)
  • 8.रिंकू देवी उम्र 30 वर्ष पति रितेश गौड, बड़का विशुनपुर जिला भोजपुर 9.अनु कुमारी उम्र 7 साल पिता सुनील कुमार गौड़,नया भोजपुर बक्सर
  • 10.चंदन कुमार उम्र 5 साल पिता सुनील कुमार गोद( नया भोजपुर जिला बक्सर)
  • 11.राजेश प्रसाद उम्र 53 वर्ष स्वर्गीय रामविलास गौड (नया भोजपुर, जिला बक्सर)
  • 12.बसंती कुमार उम्र 45 वर्ष स्वर्गीय सरल गौड,भेलवरीया जिला भोजपुर
  • 13.मुन्नी कुमार उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय हीरालाल गौड़ बड़का दिया जिला बक्सर
  • 14.हरिराम गौड़ उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय केदार गौड़ बड़का बिशनपुर जिला भोजपुर
  • 15.अनिल कुमार उम्र 12 वर्ष पिता बिहारी गौड, बलिया यूपी
  • 16.आरती कुमारी उम्र 18 वर्ष पिता स्वर्गीय सुदामा गौड,चिल्लारी जिला भोजपुर
  • 17.गुड़िया देवी उम्र 50 वर्ष पति श्रीनिवास गौड़,काशीपुर जिला बक्सर
  • 18.पवन गौड उम्र 4 साल पिता रितेश गौड बड़का बिशनपुर जिला बक्सर
  • 19.कंचन देवी उम्र 35 वर्ष पति विजय गोड,विशुंपुरा बक्सर
  • 20.रंजन कुमार गौड़ उम्र 16 वर्ष पिता संतोष गौड़, बड़का दिया जिला भोजपुर
  • 21.रीना देवी उम्र 35 वर्ष पति संतोष गौड़,बड़का दिया जिला बक्सर
  • 22.दरोगा गौड उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय रामदयाल गौड़,धरहुपुर जिला बक्सर
  • 23.आकाश कुमार उम्र 25 वर्ष पिता सुरेंद्र गौड़, तिलक राय का हाता जिला बक्सर
  • 24.रघुवंश यादव पिता सुख यादव बड़का बिशनपुर जिला बक्सर
  • 25.धनु कुमार गौड़ उम्र 18 वर्ष अजय कुमार गौड़ बड़का बिशनपुर जिला बक्सर और एक अन्य

खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap: 'मुझे नेताओं ने बर्बाद किया, अब मैं ...', मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा एलान, दे डाली चुनौती

Prashant Kishor: 'अरे 100 बिहारी मिलकर भी नहीं गुजराती को...', प्रशांत किशोर ने कह दी दिल को झकझोरने वाली बात