Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Teachers: गर्मी की छुट्टियों के बाद सरकारी स्कूलों में गुरुवार से शुरू होगी पढ़ाई, ये रहेगा टाइम टेबल

गर्मी की छुट्टी के बाद गुरुवार से सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। विद्यालय का संचालन सुबह छह से दोपहर डेढ़ बजे तक किया जाएगा। डीईओ ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 मई तक सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी थी। 16 मई से शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय खुल जाएंगे। 30 जून तक स्कूल सुबह छह से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे।

By dhanjay kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 15 May 2024 04:45 PM (IST)
Hero Image
गर्मी की छुट्टियों के बाद बिहार के सरकारी स्कूलों में गुरुवार से शुरू होगी पढ़ाई। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। लगभग एक माह तक गर्मी की छुट्टी होने के बाद गुरुवार से सरकारी विद्यालय शिक्षण कार्य के लिए खुलेंगे। विद्यालय का संचालन सुबह छह से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा। विद्यालय संचालन का नया समय 30 जून तक प्रभावी रहेगा।

विद्यालय संचालन प्रात: कालीन होने के कारण बच्चे तेज धूप, लू व गर्मी के बीच घर लौटेंगे, क्योंकि अगले एक सप्ताह तक मौसम की तल्खी में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

बुधवार को भी जिले का तापमान 42 डिग्री रहा। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को अपने बच्चे को पूरी सावधानी से स्कूल भेजने की जरूरत होगी।

डीईओ ने क्या कहा?

डीईओ मदन राय ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 मई तक सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी थी। 16 मई से शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय खुल जाएंगे।

30 जून तक विद्यालय सुबह छह से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। 10 से 10.30 तक मध्याह्न भोजन योजना बच्चों को दिया जाएगा। 12 बजे तक सामान्य रूप से कक्षा का संचालन किया जाएगा, जबकि 12 बजे से मिशन दक्ष के तहत कमजोर बच्चों के लिए विशेष पढ़ाई कराई जाएगी।

डेढ़ बजे शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी विद्यालय बंद कर घर के लिए प्रस्थान करेंगे। अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को विद्यालय संचालन के नए निर्देश से अवगत करा दिया गया है, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पडे़।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों व बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर अनुश्रवण कार्य किया जा रहा है, जो शिक्षक बिना सूचना व छुट्टी स्वीकृत कराए बगैर विद्यालय से अनुपस्थित पाए जा रहे हैं, उनका अनुपस्थिति अवधि का वेतन नो वर्क, नो पेमेंट के तहत काटा जा रहा है।

मई से अबतक 100 से अधिक शिक्षकों के वेतन में कटौती

मई में अबतक एक सौ से अधिक शिक्षकों का वेतन कटौती की गई है। वहीं अनुश्रवण कार्य के लिए अधिकृत अधिकारियों व कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व की भी भांति आवंटित विद्यालय का नियमित निरीक्षण कर उसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें: 'Nitish Kumar जैसा मुख्यमंत्री न पैदा हुआ है न...,' बिहार CM की तारीफ में ये क्या बोल गए अनंत सिंह

Bihar Politics : हाजीपुर में तेजस्वी हुए एक्टिव तो नीतीश ने भी झोंकी ताकत, चिराग के लिए इस नेता को किया सेट; मची हलचल