Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: दो जिलों का कोटा पूरा अब इन जगहों पर शुरू की गई पानी की सप्‍लाई, खरीफ फसल की पटवन को लेकर फैसला

Bihar News इंद्रपुरी बराज से भोजपुर व बक्सर जिले के टेल एंड तक खरीफ फसल की अंतिम सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। रोहतास व कैमूर जिले में अंतिम पटवन का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद यहां की शाखा नहर एवं वितरणियों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। यहां अब धान की फसल पककर लगभग तैयार होने वाली है।

By Upendra MishraEdited By: Prateek JainUpdated: Fri, 03 Nov 2023 05:14 PM (IST)
Hero Image
खरीफ फसल की पटवन को लेकर फैसला, इंद्रपुरी बराज। (फोटो- जागरण)

संवाद सहयोगी, डेहरी आन-सोन (रोहतास)। इंद्रपुरी बराज से भोजपुर व बक्सर जिले के टेल एंड तक खरीफ फसल की अंतिम सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है।

रोहतास व कैमूर जिले में अंतिम पटवन का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद यहां की शाखा नहर एवं वितरणियों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। यहां अब धान की फसल पककर लगभग तैयार होने वाली है।

इन जिलों के किसानों ने की थी पानी की मांग

वहीं, भोजपुर और बक्सर जिले के किसानों द्वारा पिछेत धान की फसल के पटवन के लिए पानी की मांग की गई है। इसके बाद इन जिलों में जाने वाली नहरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। 

इंद्रपुरी बराज पर शुक्रवार को सोन नदी में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र 9293 हजार क्यूसेक जल प्रवाह दर्ज किया गया, जिसमें से बराज का पाण्ड लेवल मेंटेन करने के बाद 3271 हजार क्यूसेक पानी सोन नद में बहाया जा रहा है। 

जल संसाधन विभाग मॉनिटरिंग सेल के कार्यपालक अभियंता कुणाल के अनुसार बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में 4207 व पूर्वी संयोजक नहर में 1815 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाणसागर व रिहंद जलाशय से पानी की आपूर्ति बंद करा दी गई है।

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से फिलवक्त किसानों की मांग के अनुसार पानी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि भोजपुर, बक्सर व पटना जिले में मांग के अनुसार अंतिम पटवन के लिए नहरों में पर्याप्त पानी दिया जा रहा है।

रोहतास व कैमूर जिले में अंतिम पटवन का कार्य पूर्ण होने जाने के बाद नहरों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। 

बराज से आज छोड़ा गया पानी (क्यूसेक में) 

आरा मुख्य नहर - 3505 

डुमरांव शाखा नहर - 884 

चौसा शाखा नहर -1202 

बक्सर शाखा नहर - 685 

गारा चौबे शाखा नहर - 352 

बिहिया शाखा नहर - 354 

कोईलवर वितरणी - 200 

भोजपुर वितरणी - 200

यह भी पढे़ें -  Siwan News: इन किसानों को वापस लौटानी होगी पीएम किसान सम्‍मान निधि की राशि, ये आदेश बना वजह

यह भी पढ़ें - PM Kisan Yojana में फर्जीवाड़ा कर लाभ लेने वालों पर होगी कार्रवाई, विभाग ने तैयार की लिस्ट; अब होगी वसूली