Move to Jagran APP

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के मंत्री को आया गुस्सा, अधिकारी से कहा- ज्यादा अंग्रेजी मत पढ़ाइए, हम मूर्ख हैं क्या

नीतीश कुमार के मंत्री रत्नेश सदा को जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ मीटिंग में गुस्सा आ गया। मंत्री ने शिक्षा स्वास्थ्य व पीएचईडी के कार्यों पर काफी नाराजगी जताई। जब जिला शिक्षा पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट पेश कर रहे थे तो मंत्री ने कहा- डीईओ साहब हमलोग मूर्ख आदमी हैं क्या। अंग्रेजी का पाठ मत पढ़ाइए जरा हिंदी में क्रियाकलाप की सही जानकारी दीजिए।

By Kundan Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 12 Jul 2024 08:53 AM (IST)
Hero Image
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, सहरसा। विकास भवन सभागार में गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार सह प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान निबंधन एवं मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सादा भी मौजूद थे।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य व पीएचईडी के कार्यों पर काफी नाराजगी जताई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) द्वारा सही तरीके से रिपोर्ट नहीं दिए जाने पर मंत्री रत्नेश सादा ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि डीईओ साहब हमलोग मूर्ख आदमी हैं क्या। अंग्रेजी का पाठ मत पढ़ाइए, जरा हिंदी में क्रियाकलाप की सही जानकारी दीजिए।

प्रभारी मंत्री ने भी जताई नाराजगी

प्रभारी मंत्री ने भी डीईओ अनिल कुमार की रिपोर्टिंग पर नाराजगी व्यक्त की और बीच बैठक में ही उन्हें निकाल दिया।

'कार्यपालक अभियंता को खोजकर लाइए'

उन्होंने कहा कि जाइए कार्यपालक अभियंता को खोजकर लाइए। मंत्री ने शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में शेष बचे पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य को अविलंब पूर्ण करने, जिला में समेकित रूप से संचालित 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के सुचारू संचालन, संचालित विद्यार्थी हितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

बैठक में और क्या हुआ?

जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मूलभूत संसाधन एवं नवनिर्मित संरचना के भौतिक सत्यापन का भी निर्देश दिया गया है। वन प्रमंडल द्वारा अब तक किए गए कार्यों समीक्षा के दौरान लगाए गए पौधों के विरुद्ध उनकी उतरजीविका के सत्यापन का निर्देश दिया गया।

श्रम संसाधन कार्यालय को उपलब्ध श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों से सुस्पष्ट कार्ययोजना के आधार पर कार्य लेने का निर्देश दिया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जानकारी दी गई की 151 पंचायतों के 1726 वार्डो में नल जल योजना पूर्ण कर लिया गया है। मंत्री ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पानी की गुणवत्ता की जांच नियमित अंतराल पर कराने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- खगड़िया के तत्कालीन SP अमितेश कुमार सहित 9 पुलिस अधिकारियों पर केस, मारपीट करने का आरोप

ये भी पढे़ं- Nitish Kumar: ...तो साथ निभाने की 'कीमत' वसूलेंगे नीतीश कुमार? JDU ने मोदी सरकार को दे दी नई 'टेंशन'

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।