Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Most Wanted Criminal : सहरसा का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल साथी के साथ गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनाम

Most Wanted सहरसा का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अपने साथी के साथ गिरफ्तार हो गया है। उसपर एक लाख रुपये का इनाम था। गिरफ्तार हुए बदमाश की पहचान शंभू यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या के अलावा रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब शंभू यादव के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 31 Jul 2024 07:14 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा पुलिस ने एक लाख के इनामी शंभू यादव को उसके एक सहयोगी के साथ मंगलवार रात गिरफ्तार किया। पिछले सात वर्षों से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसपर सहरसा व दरभंगा में चार हत्याओं के अलावा रंगदारी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

बुधवार को एसपी ने बताया कि सात वर्षों से फरार बदमाश महिषी थाना क्षेत्र के रकटी गांव निवासी शंभू यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस मुख्यालय से उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

किसी बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम

बदमाश की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम को सूचना मिली कि बदमाश अपने एक सहयोगी ललित यादव के साथ राजनपुर आने वाला है। विशनपुर घाट पर उतरकर वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था।

टीम विशनपुर घाट पर पहुंची तो बदमाश शंभू यादव व उसका सहयोगी दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र स्थित गजवरी गांव का ललित यादव नाव से उतरकर भागने लगा। इन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। इनके पास से एक कट्टा व एक गोली बरामद हुई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत 

एसपी ने बताया कि सहरसा के महिषी व दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में हत्या, आर्म्स एक्ट व रंगदारी का मामला शंभू पर दर्ज है। पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व उसकी एके 47 बरामद की थी।

एसपी ने कहा कि दियारा के आतंक शंभू यादव की गिरफ्तारी में शामिल टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। टीम में महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, पुअनि सुजाता रानी, सुनील कुमार, सअनि अशोक कुमार राम आदि थे।

यह भी पढ़ें-

नर्सरी के छात्र ने तीसरी कक्षा के बच्चे को मार दी गोली, बैग में पिस्टल लेकर पहुंचा था स्कूल, मचा हड़कंप

संस्कृति वर्मा गोलीकांड: पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू रूपा शर्मा ने दाखिल की अग्रिम जमानत की अर्जी, आज होगी सुनवा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर