Move to Jagran APP

Pappu Yadav: 'दुबई घूम रहे नेता', बाढ़ पीड़ितों के लिए छलका पप्पू यादव का दर्द; तेजस्वी के लिए कह दी बड़ी बात

यह जानकारी बिहार के नवहट्टा प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन और नकद राशि वितरित की और सरकार की लापरवाही के लिए आलोचना की। यदि आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप समाचार वेबसाइटों पर जा सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 12:46 AM (IST)
Hero Image
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फोटो- जागरण

संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। नवहट्टा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सूखा राशन और प्रति परिवार एक-एक हजार की नकद राशि का वितरण किया।

इस दौरान बुधवार को उन्होंने कहा कि 72 घंटा पहले नेपाल से 6 लाख 81 हजार क्यूसेक पानी कोसी नदी में छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद भी सरकार ने लोगों की जान-माल बचाने के लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली की सरकार सोई हुई है। दूसरे लोग विदेश के दौरे पर हैं।

इलाके को अभी तक बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया गया- पप्पू

उन्होंने कहा कि इलाके को अभी तक बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया गया है। पूर्णिया सांसद ने नाम लिए बगैर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं पर निशाना साधा। जिम्मेदार नेताओं को आड़े हाथ लेते कहा कि एक दुबई में एक हैं और दूसरी पार्टी सदस्यता अभियान में जुटी है।

एक नेता लाखों-करोड़ों लेकर नई पार्टी बनाने में लगे हैं। किसी को भी बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुपौल में उन्होंने बीस हजार सूखा राशन का पैकेट बांटा, यहां भी एक हजार पैकेट बांटा हूं। पीड़ितों को एक-एक हजार रुपये दिया हूं।

पप्पू यादव ने कहा कि कुसहा त्रासदी के बाद कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वे सदन में हाईडैम बनाने, पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध को ऊंचा व चौड़ा करने, स्पर की लंबाई बढ़ाने, गाइड बांध बनाने, बराज का नवीकरण करने या नया बराज बनाने के लिए आवाज उठाते रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।