Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'...वो लालू से डरते हैं', तेजस्वी यादव का भाजपा पर प्रहार; जाति-रोजगार से लेकर मेक इन इंडिया तक हर मुद्दे पर घेरा

Saharsa News सहरसा में आयोजित युवा जनसंवाद कार्यक्रम का डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को जमकर घेरा। कहा कि भाजपा बिहार से ही डरती है। सबसे अधिक लालू जी से। जातीय गणना का विरोध करने वाले भाजपा के लोग हैं। यह गणना किसी के खिलाफ नहीं है। इससे पता चलेगा कि किसकी स्थिति क्या है।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 08 Oct 2023 03:42 PM (IST)
Hero Image
दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

जागरण संवाददाता, सहरसा। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव युवा जनसंवाद कार्यक्रम में सहरसा पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि देश का सबसे युवा राज्य बिहार है। आने वाले 40 सालों तक हम युवाओं को मिलकर लड़ना है।

राजद की ताकत युवा राजद है। पूरे देश पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा प्रयास में थी। बीते वर्ष मुख्यमंत्री और हम लोगों ने मिलकर भाजपा को जवाब दिया था। उसी का परिणाम है कि आज पूरे देश का विपक्ष एकजुट है।

आज स्थिति यह है कि जो कभी मेक इन इंडिया का नारा देते थे। आज वो इंडिया कहने से बच रहे हैं। आज प्रधानमंत्री डर रहे हैं, इसलिए इंडिया शब्द से बच रहे हैं। हम लोगों को भारत व इंडिया कहने में कोई दिक्कत नहीं है।

10 लाख नौकरी की बात

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है, जहां 10 लाख नौकरियां दी जानी है। लगभग 4 लाख लोगों को नौकरी दी गयी है। हर विभाग में बहाली निकाली जा रही है। आज हिन्दू-मुस्लिम, हिंदुस्तान-पाकिस्तान की जगह रोजगार की बात हो रही है। आज रोजगार की चर्चा होती है।

जातीय गणना का प्रस्ताव

जातीय गणना का हम लोगों ने प्रस्ताव दिया था। उसे पूरा किया। हम लोग मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिले और जनगणना का आग्रह किया, लेकिन उसे नकार दिया गया। यह गणना किसी के खिलाफ नहीं है। इससे पता चलेगा कि किसकी स्थिति क्या है। इससे योजना बनाने में मदद मिलेगी।

विरोध करने वाले भाजपा के लोगः तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना का जो विरोध कर रहे हैं वो भाजपा के लोग हैं। विरोधी केंद्र से कह कर पूरे देश में गणना करवा लें।

इस बीच तेजस्वी यादव चिराग पासवान व मांझी पर भी बोले। चिराग को मिली सुरक्षा पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हम लोग डरने वाले नहीं हैं। आंख से आंख मिलाकर बोलने वाले हैं। जो चोरी करेगा वो डरेगा। 2017 से मेरे पर केस है। उस वक्त मेरी उम्र क्या थी, जो भाजपा के पक्ष में बात करता है वो साफ सुथरा हो जाता है।

भाजपा बिहार से ही डरती है। सबसे अधिक लालू जी से। हमारे परिवार के लोगों को डराने की भी कोशिश कर चुकी है, उससे क्या? हम लोग नहीं डरे।

90 से पहले व 90 के बाद का सामाजिक स्तर का आकलन करें, क्या स्थिति बेहतर नहीं हुई? जीडीपी की स्थिति भी देखिए पहले और आज की क्या स्थिति है।

ये भी पढ़ें- 

जितिया पर्व पर स्नान के दौरान 22 लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने जताया शोक; चार लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

इस गांव में इंसान ही नहीं मवेशी भी मच्छरदानी में गुजारते हैं रात, बिहारी पशुपालकों ने निकाला अनोखा तोड़

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर